जांच के अनुसार, कासिम ने दो बार पाकिस्तान का दौरा किया। पहली बार अगस्त 2024 में और दूसरी बार मार्च 2025 में और वहां लगभग 90 दिनों तक रहा। इस दौरान उसकी मुलाकात ISI अधिकारियों से हुई और संदेह है कि उसने जासूसी की ट्रेनिंग भी ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को सितंबर 2024 में खुफिया जानकारी मिली थी कि भारतीय मोबाइल नंबरों का दुरुपयोग पाकिस्तानी खुफिया ऑपरेटिव्स (PIOs) द्वारा भारतीय सेना और सरकारी संस्थानों से संवेदनशील जानकारी हासिल करने के लिए किया जा रहा था।
कासिम को 29 मई 2025 को गिरफ्तार किया गया और वह पुलिस रिमांड पर है। दिल्ली पुलिस ने उसके खिलाफ उचित कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है और पूछताछ के जरिए जासूसी के इस नेटवर्क और इसके भारतीय सहयोगियों की साजिश को उजागर करने की कोशिश की जा रही है।







