“पुलिस मामू नहीं बाप है : धरा गई पुलिस को चकमा देने वाली ‘चोरनी बेटी’

 परिवार वाले भी हैं हैरान

मोतिहारी / राजन द्विवेदी।

पूर्वी चंपारण जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहाँ एक लड़की ने अपने ही घर में चोरी की घटना को अंजाम दे दिया और पुलिस को चिट्ठी लिखकर चुनौती भी दे डाली। लेकिन कहते हैं न, सच ज्यादा देर छुप नहीं सकता। 24 घंटे के अंदर पुलिस ने न सिर्फ इस रहस्य को सुलझा दिया, बल्कि ‘चोरनी’ को भी हिरासत में ले लिया। पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के बड़कागाँव की यह घटना अब इलाके में चर्चा का विषय बन गई है। आरोपी कोई और नहीं, बल्कि घर की बेटी शिवानी (21) निकली, जिसके इस कारनामे ने परिवार वालों के होश उड़ा दिए। सोमवार, 7 अप्रैल 2025 को बड़कागाँव निवासी रामनारायण सिंह के घर चोरी की खबर ने हड़कंप मचा दिया। उनकी बेटी शिवानी थाने पहुँची और शिकायत दर्ज कराई कि चोरों ने 6 लाख रुपये के जेवरात और 10 हजार रुपये नकद चुरा लिए। साथ ही, उसने एक चिट्ठी भी पुलिस को सौंपी, जिसमें लिखा था, “लव यू पुलिस मामा, आपसे तेज हैं। 10 घरों में चोरी करनी है। 8 हो गए, 2 बाकी हैं। पकड़ सको तो पकड़ लो।” इस साहसी चुनौती ने पुलिस की नींद उड़ा दी। मोतिहारी के एसपी स्वर्ण प्रभात ने इसे गंभीरता से लिया और पकड़ीदयाल एएसपी मोहिबुल्लाह अंसारी की अगुआई में एक टीम गठित की। पुलिस ने फौरन जाँच शुरू की और चिट्ठी को बारीकी से खँगाला। हैरानी की बात यह थी कि चोरी की शिकायत करने वाली शिवानी का लिखा हुआ आवेदन और चोरों की चिट्ठी की हैंडराइटिंग एक जैसी थी। यह शक का पहला सुराग बना। जाँच आगे बढ़ी तो पता चला कि चोरी कोई बाहर का चोर नहीं, बल्कि घर की बेटी शिवानी ही थी। उसने जेवरात और नकदी को घर में ही छुपा रखा था। मंगलवार, 8 अप्रैल 2025 को पुलिस ने शिवानी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया और छुपाए गए सामान को भी बरामद करा दिया। शिवानी ने यह सब क्यों किया, इसका जवाब अभी तक साफ नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ जारी है और जल्द ही असल मकसद सामने आ जाएगा। मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में पकड़ीदयाल एएसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने मामले की पूरी जानकारी दी। उन्होंने कहा, “24 घंटे में केस सुलझा लिया गया। शिवानी ने खुद चोरी की, चिट्ठी लिखी और पुलिस को चकमा देने की कोशिश की। लेकिन हमने साबित कर दिया कि पुलिस मामू नहीं, बाप है।” शिवानी को अब जेल भेजने की तैयारी चल रही है।

  • Related Posts

    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वैज्ञानिक के रूप में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर महक रही बिजनौर मिट्टी की सौंधी खुशबू!

    वैज्ञानिक के रूप में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर महक रही बिजनौर मिट्टी की सौंधी खुशबू!

    Municipal Council Elections : भिवाड़ी में नरेश पटेल की रैली, उमड़ी भीड़ 

    Municipal Council Elections : भिवाड़ी में नरेश पटेल की रैली, उमड़ी भीड़ 

    रूस में रह रहे भारतीयों पर कहर, गिरफ्तार कर जबरदस्ती भर्ती कराया जा रहा है सेना में!

    रूस में रह रहे भारतीयों पर कहर, गिरफ्तार कर जबरदस्ती भर्ती कराया जा रहा है सेना में!

    सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे की मुख्यमंत्री नैतिक जिम्मेदारी लें और पदत्याग करें अन्यथा राष्ट्रपति उन्हें बर्खास्त करें : रघु ठाकुर

    सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे की मुख्यमंत्री  नैतिक जिम्मेदारी लें और पदत्याग करें अन्यथा राष्ट्रपति उन्हें बर्खास्त करें : रघु ठाकुर

    The Bloody Building : छात्रों के लिए काल बन रहे दिल्ली के जर्जर मकान, एक साल में 6 हादसे और 35 मौत 

    The Bloody Building : छात्रों के लिए काल बन रहे दिल्ली के जर्जर मकान, एक साल में 6 हादसे और 35 मौत 

    क्या भारत में पुलिस किसी व्यक्ति को नजरबंद (House Arrest) कर सकती है?

    क्या भारत में पुलिस किसी व्यक्ति को नजरबंद (House Arrest) कर सकती है?