PM’s visit to Bihar and Jharkhand : प्रधानमंत्री ने किया देवघर के एयरपोर्ट का उद्घाटन

PM’s visit to Bihar and Jharkhand : 16 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का ऑनलाइन किया शिलान्यास और शुभारंभ

PM’s visit to Bihar and Jharkhand : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार और झारखंड के दौरे पर हैं। दौरे की शुरुआत में पहले पीएम मोदी झारखंड के देवघर पहुंचे जहां उन्होंने एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। जिसके बाद उन्होंने 16 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का ऑनलाइन शिलान्यास और शुभारंभ किया। पीएम मोदी ने कहा कि बाबा बैद्यनाथ के आशीर्वाद से आज 16 हज़ार करोड़ रुपए से अधिक के प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है। इनसे झारखंड की आधुनिक कनेक्टिविटी, ऊर्जा, स्वास्थ्य, आस्था और पर्यटन को बहुत अधिक बल मिलेगा। 

PM's visit to Bihar and Jharkhand, PM offered prayers, Hemant Soren's presence, Airports will also be built in Bokaro, Jamshedpur and Dumka

Also Read : तो बीजेपी के साथ गठबंधन करेगी शिवसेना ?

उन्होंने कहा कि सरकार अभावों को अवसरों में बदल रही है। राज्यों के विकास से राष्ट्र का विकास, देश पिछले 8 वर्षों से इसी सोच के साथ काम कर रहा है। पिछले 8 वर्षों में राजमार्ग, रेलवे, वायु मार्ग, जलमार्ग हर प्रकार से झारखंड को कनेक्ट करने के प्रयास में भी यही सोच, यही भावना सर्वोपरि रही है। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन और राज्यपाल रमेश बैस भी मौजूद थे। 

यहां क्लिक करके आप हमारे YOUTUBE CHANNEL से जुड़ सकते है

Airports will also be built in Bokaro, Jamshedpur and Dumka

सिंधिया का कहना है कि झारखंड में अब तक सिर्फ दो एयरपोर्ट थे लेकिन आने वाले दिनों में कुल पाँच होंगे, यानी तीन और एयरपोर्ट बनवाए जाएंगे।  ये एयरपोर्ट बोकारो, जमशेदपुर और दुमका में बनेंगे। साथ ही राज्य से कनेक्टिविटी को बढ़ाते हुए 14 नए एयर रूट शुरू होंगे। पिछले 8 साल में जहां झारखंड में 1,500 यात्री प्रतिदिन आते थे, यह संख्या बढ़कर अब 7,500 यात्री प्रतिदिन पर पहुंच चुकी है। वही हेमंत सोरेन ने कहा कि ‘आज सिर्फ देवघर ही नहीं पूरे झारखंड के लिए ऐतिहासिक दिन है। जो हम सपने देखते है और वो जब साकार होता है, हम उसे हकीकत में अनुभव करते हैं तो उसकी खुशी कुछ और होती है। उस सपने को साकार करने के लिए आज हमारे बीच प्रधानमंत्री जी आए हैं, ये हमारे लिए गर्व की बात है।

PM's visit to Bihar and Jharkhand, PM offered prayers, Hemant Soren's presence, Airports will also be built in Bokaro, Jamshedpur and Dumka

PM offered prayers : ’पीएम मोदी ने बाबा बैद्यनाथ दरबार में करीब 20 मिनट तक offered prayers. दर्शन के बाद पीएम मोदी ने 12 किमी रोड शो भी किया जहां उनकी एक झलक पाने के लिए हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे। रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि,”मैं देशवासियों को शॉर्ट-कट की राजनीति से बचकर रहने का आग्रह कर रहा हूँ। शॉर्ट-कट की राजनीति करने वाले कभी नए एयरपोर्ट नहीं बनाएंगे, कभी नए आधुनिक हाईवे नहीं बनवाएंगे, कभी एम्स नहीं बनाएंगे,हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज के लिए मेहनत नहीं करेंगे।”

इस रोड शो से पहले देवघर में कुछ राजनीति या यूँ कहे कि poster war भी होता दिखा,BJP ने देवघर में जो पोस्टर लगाए हैं, उसमें पीएम मोदी और देवघर के ज्योतिर्लिंग की तस्वीर साथ दिख रही है। Hemant Soren’s presence साथ ही झारखंड मुक्ति मोर्चा के हरे रंग के पोस्टर में पीएम मोदी और सीएम हेमंत सोरेन की तस्वीर है,जबकि राज्य में JMM और Congress  की सरकार है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन योजनाओं का उद्घाटन किया-

देवघर एयरपोर्ट का उद्घाटन – 401.03 करोड़

देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम का विकास – 39 करोड़

गोरहर से खैरा टुंडा 6 लेन का उद्घाटन – 1790.3 करोड़

खैरा टुंडा से बरवाअड्डा 6 लेन का उद्घाटन – 1,332.8 करोड़

रांची-महुलिया 4 लेन का काम – 519 करोड़

चौका-साहेरबेरा 4 लेन का काम – 284.7 करोड़

बोकारो-अंगुल-जगदीशपुर-हल्दिया पाइपलाइन – 2,500 करोड़

बरही में नया एलपीजी प्लांट – 161.5 करोड़

गोविंदपुर-चास-वेस्ट बंगाल बॉर्डर 4 लेन – 1,144 करोड़

बोकारो एलपीजी प्लांट – 93.4 करोड़

गढ़वा-महुआरिया रेलवे डबलिंग प्रोजेक्ट – 866 करोड़

हंसडीहा-गोड्डा रेलवे इलेक्ट्रिफिकेशन – 35 करोड़

एम्स, देवघर – 1,103 करोड़

इन योजनाओं की आधारशिला रखी-

मिर्जा चौकी-फरक्का 4 लेन – 1,302 करोड़

पलमा-गुमला सेक्शन 4 लेन – 1,564 करोड़

रेहला-गढ़वा बाईपास 4 लेन – 888 करोड़

हरिहरगंज से परवा मोड़ 4 लेन – 1,016 करोड़

कचहरी चौक से पिस्का मोड़, एलिवेटेड कॉरिडोर – 534.7 करोड़

रांची में इटकी आरओबी – 108.3 करोड़

एनएच-75E पर पेव्ड सोल्डर के साथ 2 लेन – 315.21 करोड़

एनएच -133 पर पेव्ड सोल्डर के साथ 2 लेन – 66.7 करोड़

रांची स्टेशन रीडेवलपमेंट – 210 करोड़

जसीडीह बाइपास न्यू लेन – 294 करोड़

झरिया ब्लॉक – सरफेश फेसिलिटी और पाइपलाइन – 224 करोड़

गोड्डा कोच मेंटेनेंस डिपो – 40 करोड़. PM’s visit to Bihar and Jharkhand. लोग उनसे बहुत कुछ मिलने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। 

  • अदिति पाण्डेय 

  • Related Posts

    स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, ‘अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव…’
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे…

    Continue reading
    बीजेपी ने फ़्रांस से जोड़ा भारत का आंदोलन, कहा – अराजकता फैला रही कांग्रेस 
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त से जुड़े विवाद…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी?

    • By TN15
    • October 22, 2026
    आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी?

    ‘सत्ता परिवर्तन में कुछ भी गलत नहीं’, नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा फैसला

    • By TN15
    • October 22, 2026
    ‘सत्ता परिवर्तन में कुछ भी गलत नहीं’, नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा फैसला

    स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, ‘अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव…’

    • By TN15
    • October 22, 2026
    स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, ‘अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव…’

    हूती का दावा- 14 भारतीयों को लेकर जा रहे नाव पर सऊदी का हमला, रेस्क्यू ऑपरेशन लॉन्च के विद्रोही! 

    • By TN15
    • October 22, 2026
    हूती का दावा- 14 भारतीयों को लेकर जा रहे नाव पर सऊदी का हमला, रेस्क्यू ऑपरेशन लॉन्च के विद्रोही! 

    IND vs NZ 1st T20 Highlights: क्राइस्टचर्च में भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड में सबसे बड़ा रन चेज़, नमन धीर ने पलटी बाजी

    • By TN15
    • October 22, 2026
    IND vs NZ 1st T20 Highlights: क्राइस्टचर्च में भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड में सबसे बड़ा रन चेज़, नमन धीर ने पलटी बाजी

    बीजेपी ने फ़्रांस से जोड़ा भारत का आंदोलन, कहा – अराजकता फैला रही कांग्रेस 

    • By TN15
    • October 22, 2026
    बीजेपी ने फ़्रांस से जोड़ा भारत का आंदोलन, कहा – अराजकता फैला रही कांग्रेस