केवी परियोजना का प्रधानमंत्री करेंगे उद्घाटन, तीन हजार संत होंगे शामिल

वाराणसी| काशी विश्वनाथ धाम (केवीडी) कॉरिडोर के उद्घाटन में सोमवार को करीब तीन हजार संत शामिल होंगे। पुनर्निर्मित परिसर का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। मंडलायुक्त एवं श्री काशी विश्वनाथ विशेष क्षेत्र विकास बोर्ड के अध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने संवाददाताओं को बताया कि केवीडी तीर्थ क्षेत्र का प्रथम चरण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है और उद्घाटन कार्यक्रम के लिए तैयार है। उन्होंने कहा, मेगा उद्घाटन समारोह के लिए जलासेन घाट से मंदिर चौक और काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर तक सजावट का काम चल रहा है।

परियोजना के संबंध में अग्रवाल ने कहा कि बोर्ड परियोजना के दोनों चरणों के पूरा होने के बाद आखिरकार केवीडी तीर्थ क्षेत्र को अपने कब्जे में ले लेगा।

बोर्ड के सचिव सुनील वर्मा ने कहा कि निर्माण एजेंसी से परियोजना के अधिग्रहण की प्रक्रिया में कई तकनीकी शामिल हैं क्योंकि प्रत्येक भवन और निर्माण को अच्छे से जांचा जाएगा।

काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद प्रधानमंत्री मंदिर चौक पर केवीडी मंदिर क्षेत्र के औपचारिक उद्घाटन की रस्म अदा करेंगे। वर्मा ने कहा कि मंदिर चौक पर फूलों की सजावट के अलावा तीन हजार आमंत्रित अतिथियों के बैठने की व्यवस्था भी पूरी की गई है।

Related Posts

PM मोदी के मंत्री का बयान- BJP-शिअद का हो अलायंस, बताया पूरा प्लान

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी…

Continue reading
मुंबई: ATS की रडार पर 19 साल की लड़की, पिता का इंडियन मुजाहिदीन और SIMI कनेक्शन!

मुंबई के मुंब्रा में एक 19 साल की…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कारोबार के लिए ऐसा माहौल बने जो स्थिर और भरोसेमंद हो; BRICS बिजनेस फोरम में भारत ने बताया ट्रेड प्लान

कारोबार के लिए ऐसा माहौल बने जो स्थिर और भरोसेमंद हो; BRICS बिजनेस फोरम में भारत ने बताया ट्रेड प्लान

Copper Price: सोना-चांदी के रिटर्न को भी मात दे दी कॉपर ने, अनिल अग्रवाल के वेदांता लिमिटेड के लिए क्या है मायने

Copper Price: सोना-चांदी के रिटर्न को भी मात दे दी कॉपर ने, अनिल अग्रवाल के वेदांता लिमिटेड के लिए क्या है मायने

हाथ मिलाए, गले लगाया…ऐसे मिले पीएम मोदी और व्लादिमीर पुतिन 

हाथ मिलाए, गले लगाया…ऐसे मिले पीएम मोदी और व्लादिमीर पुतिन 

किसान संघर्ष मोर्चा के धरने के तीसरे दिन सैकड़ों किसानों और महिलाओं ने भरी हुंकार

किसान संघर्ष मोर्चा के धरने के तीसरे दिन सैकड़ों किसानों और महिलाओं ने भरी हुंकार

बिजनौर में सपा जिलाध्यक्ष हनी फैसल ने घोषित की नई जिला कार्यकारिणी। PDA और सर्वसमाज को मिला ऐतिहासिक प्रतिनिधित्व 

बिजनौर में सपा जिलाध्यक्ष हनी फैसल ने घोषित की नई जिला कार्यकारिणी। PDA और सर्वसमाज को मिला ऐतिहासिक प्रतिनिधित्व 

सत्तू-मखाना…कश्मीरी जायके से गलौटी कबाब तक, देखें BRICS का शाही मेन्यू

सत्तू-मखाना…कश्मीरी जायके से गलौटी कबाब तक, देखें BRICS का शाही मेन्यू