The Kashmir Files पर ऐतराज जताने वालों पर बरसे पीएम नरेंद्र मोदी, कहा- सालों से दबाया सत्य बाहर आने से परेशान

द न्यूज 15 
नई दिल्ली । पीएम नरेंद्र मोदी ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ मूवी को लेकर सवाल उठाने वाले लोगों पर तीखा हमला बोला है। मंगलवार को भाजपा की संसदीय दल की मीटिंग को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि सालों से दबाया गया सत्य बाहर आ गया है तो कुछ लोग घबरा गए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि 5-6 दिनों से हम देख रहे हैं कि वो लोग घबरा गए हैं और फिल्म की आलोचना कर रहे हैं। उस पर कोई चर्चा नहीं कर रहे हैं, लेकिन उसके खिलाफ हो गए हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी को फिल्म से आपत्ति है तो दूसरी बना लें। लेकिन उसे रोकना कैसी समझदारी है।
भाजपा सांसदों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘जो लोग हमेशा अभिव्यक्ति की आजादी के झंडे लेकर घूमते हैं, वे लोग पिछले 5 से 6 दिनों में पूरी तरह से घबरा गए हैं। इस फिल्म की तथ्यों के आधार पर विवेचना करने की बजाय उसे बदनाम करने में जुटे हैं। इस फिल्म के खिलाफ पूरा ईकोसिस्टम ही खड़ा हो गया है। मेरा विषय फिल्म नहीं है, लेकिन जो सत्य है, उसे सामने लाना देश के हित में है। यदि किसी को इस फिल्म से आपत्ति है तो दूसरी बना लो। उन्हें इस बात से आपत्ति है कि जिस सत्य को इतने सालों से दबाकर रखा है, उसे कैसे बाहर लाया जा रहा है। ऐसे समय में सत्य के लिए खड़े होने वाले लोगों के सामने जिम्मेदारी है कि वे इस ईको सिस्टम का मुकाबला करें।’
बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने इस फिल्म की तारीफ की है। यही नहीं फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री और उनकी टीम से पिछले दिनों उन्होंने मुलाकात भी की थी। इसकी तस्वीर भी पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर शेयर की थी। बता दें कि द कश्मीर फाइल्स में घाटी में 1990 के दशक में कश्मीरी पंडितों के नरसंहार का चित्रण किया गया है। इस नरसंहार के चलते लाखों कश्मीरी पंडितों को घाटी से पलायन करना पड़ा था। यूपी, गोवा, गुजरात, हरियाणा समेत देश के कई राज्यों में अब तक इस फिल्म को टैक्स फ्री किया जा चुका है। हालांकि एक वर्ग इस फिल्म की आलोचना करते हुए इस एजेंडा मूवी भी बता रहा है।

Related Posts

अनंत सिंह को मिली जमानत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में थे बंद, कब तक आएंगे जेल से बाहर?
  • TN15TN15
  • March 19, 2026

मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को पटना…

Continue reading
असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम!
  • TN15TN15
  • March 19, 2026

असम में 9 अप्रैल 2026 को होने वाले…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

फिल्म ‘कहानी 2’ के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया  

  • By TN15
  • March 20, 2026
फिल्म ‘कहानी 2’ के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया  

अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

  • By TN15
  • March 20, 2026
अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

  • By TN15
  • March 20, 2026
भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

  • By TN15
  • March 20, 2026
होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

  • By TN15
  • March 20, 2026
मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी

  • By TN15
  • March 20, 2026
हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी