पीएम मोदी के ट्विटर अकाउंट के साथ छेड़छाड़ , अकाउंट अब सुरक्षित

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निजी ट्विटर हैंडल से कुछ समय के लिए छेड़छाड़ की गई थी। उनके ट्विटर अकाउंट से बिटकॉइन से जुड़े ट्वीट किए गए, लेकिन अब अकाउंट को सुरक्षित कर लिया गया है। ये जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने रविवार को एक ट्वीट से दी। पीएमओ इंडिया ने एक में ट्वीट लिखा, “पीएम नरेंद्र मोदी के ट्विटर हैंडल से कुछ समय के लिए छेड़छाड़ की गई थी। इस मुद्दे को ट्विटर के पास उठाया गया है और अकाउंट को तुरंत सुरक्षित कर लिया गया। एक थोड़े अंतराल के दौरान अकाउंट से छेड़छाड़ की गई, इस दौरान किए गए ट्वीट को नजरअंदाज किया जाए।”

ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 7.3 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

ट्विटर हैंडल रिस्टोर होने से पहले, मोदी की टाइमलाइन पर एक यूआरएल के साथ एक ट्वीट साझा किया गया जिसमें कहा गया था, “भारत ने अब बिटकॉइन को वैध टेंडर के रूप में स्वीकार कर लिया है, सरकार आधिकारिक रूप से 500 बिटकॉइन खरीदेगी और उसे देश के सभी नागरिकों को बांटेगी।”

कुछ मिनट बाद, एक और ट्वीट पोस्ट किया गया, जिसमें लिखा था, “हां यह अकाउंट जॉन विक ने हैक किया है, हमने पेटीएम मॉल को हैक नहीं किया है।”

ट्विटर के प्रवक्ता ने आईएएनएस को बताया, “हम पीएम कार्यालय के साथ 247 जुड़े हुए हैं, जैसे ही हमें इस गतिविधि के बारे में कुछ पता चलेगा, तो हमारी टीम आवश्यक कदम उठाएगी। हमारी जांच में पता चला है कि उस समय कोई अन्य अकाउंट प्रभावित नहीं हुआ हैं।”

अकाउंट हैक होने के बाद भारत में हैशटेग हैक्ड ट्रेंड करने लगा।

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने ट्वीट किया, ‘गुड मॉर्निग मोदी जी, सब चंगा सी?’

राजनीतिक कार्यकर्ता तहसीन पूनावाला ने ट्वीट किया, “पुष्टि हुई है कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का ट्विटर अकाउंट हैक हुआ था।

Related Posts

क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?
  • TN15TN15
  • March 7, 2026

7 मार्च 2026 से पूरे देश में घरेलू…

Continue reading
राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री ने किया UPSC में किया टॉप!
  • TN15TN15
  • March 6, 2026

अनुज अग्निहोत्री UPSC सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

  • By TN15
  • March 7, 2026
गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

  • By TN15
  • March 7, 2026
क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

  • By TN15
  • March 7, 2026
 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

  • By TN15
  • March 7, 2026
स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

  • By TN15
  • March 6, 2026
RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

  • By TN15
  • March 6, 2026
ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?