पटना में पीएम मोदी का रोड शो शंखनाद से हुआ शुरू

 सड़क के दोनों ओर से होती रही फूलों की बारिश
 लोगों में दिखा गजब उत्साह
 जगह-जगह पुष्पवर्षा

 

दीपक कुमार तिवारी

पटना। बिहार के इतिहास में पहली बार पटना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो भट्टाचार्य रोड से रविवार की शाम 7:20 बजे शुरू हुआ. पीएम के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, रविशंकर प्रसाद भी रथ पर सवार थे। पीएम का यह रोड शो कदमकुआं, ठाकुरबाड़ी होते हुए उद्योग भवन पहुंचा।लोगों की भारी भीड़ को देखते हुए अंतिम समय में पीएम के रोड शो की दूरी बढ़ाई गई।

बिहार के इतिहास में पहली बार कोई प्रधानमंत्री पटना में रोड शो कर रहे थे। जिसे लेकर पटना वासी सड़कों पर लोगों में काफी उत्साहित दिखा। बड़ी संख्या में बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग और युवाओं ने पारंपरिक पोशाक पहनकर और मोदी के नाम के पोस्टर लेकर सड़क पर प्रधानमंत्री का स्वागत किया। पीएम मोदी को देखने के लिए बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाएं भी पूजा की थाल लिए सड़क पर बुर्के में नजर आईं।

सड़क के दोनों तरफ बनाए गए स्टेज से प्रधानमंत्री मोदी पर फूलों की बारिश की जा रही थी। इस दौरान सड़कों पर जय श्री राम और भारत माता की जय के स्वर गूंजते रहे।लोग राम धून पर नृत्य करते रहे।

पीएम मोदी के इस दो किलोमीटर से अधिक लंबे रोड शो के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए थे। 2 घंटे तक चलने वाले इस रोड शो की सुरक्षा में करीब 3000 पुलिस कर्मी, पैर मिलिट्री के साथ ही एसपीजी और एनएसजी कमांडो भी तैनात रहे।

  • Related Posts

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन से पहले कई…

    Continue reading
    यूपी में SIR में चुनाव आयोग के सॉफ़्टवेयर ने खुद बना डाले 85,854 वोटर-डिलीशन फ़ॉर्म!

    ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ का खुलासा, मुख्य चुनाव आयुक्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?