ढाका। बांग्लादेश में हुए आम चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की बंपर जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी चीफ तारिक रहमान को फोन कर बधाई दी है। पीएम मोदी ने कहा कि तारिक रहमान से फोन पर बातचीत करके खुशी हुई। मैंने उन्हें बांग्लादेश के चुनावों में मिली दमदार जीत के लिए उन्हें बधाई दी है।
प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर दी बधाई
पीएम मोदी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया. एक्स पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा कि मैंने बांग्लादेश के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने की उनकी कोशिशों के लिए अपनी शुभकामनाएं और समर्थन भी व्यक्त किया है।






