प्रधानमंत्री मोदी भोपाल पहुंचे, जंबूरी मैदान के लिए रवाना

भोपाल| प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में जनजातीय वर्ग के भगवान बिरसा मुंडा की जंयती पर आयोजित होने वाले जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेने यहां पहुॅच गए हैं। उनका विमानतल पर भव्य स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री मोदी वायुसेना के विशेष विमान से भोपाल पहुॅचे। विमानतल पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित अन्य नेताओं ने उनकी अगवानी की। प्रधानमंत्री यहां से हेलीकॉप्टर से जम्बूरी मैदान के लिए रवाना हुए। जहां बिरसा मुडा की जंयती पर हो रहे जनजातीय गौरव दिवस के भव्य कार्यक्रम में शामिल होंगे।

जम्बूरी मैदान में लगभग ढाई लाख जनजातीय वर्ग से जुड़े लोग जमा हुए है। स्व-सहायता समूहों और उनके उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। वे मध्यप्रदेश के जनजातीय समुदाय के स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों एवं जननायकों की चित्र प्रदर्शनी भी देखेंगे।

इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी जनजातीय समुदाय के लिए राशन आपके ग्राम योजना का शुभारंभ कर संबंधितों को वाहनों की चाबी सौंपेंगे। योजना में ग्राम स्तर पर जनजातीय समुदाय को उचित मूल्य राशन प्रदाय किया जाएगा। राशन आपके द्वार योजना पर एक लघु फिल्म का प्रदर्शन भी कार्यक्रम में किया जाएगा।

प्रधानमंत्री मोदी दो व्यक्तियों की जेनेटिक काउंसलिंग कार्ड प्रदान कर मध्यप्रदेश सिकल सेल (हीमोग्लोबिनोपैथी) मिशन का शुभारंभ करेंगे। मध्यप्रदेश स्किल सेल उन्मूलन मिशन पर लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया जायेगा। प्रधानमंत्री मोदी 20 नवनियुक्त पर्टिकुलरली वल्नरेवल ट्रायबल ग्रुप शिक्षकों में से तीन शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे। प्रदेश में टीकाकरण उपलब्धि और शत-प्रतिशत कोविड टीकाकरण की उपलब्धि हासिल करने वाले झाबुआ जिले के जनजातीय बहुल गाँव नरसिंहरूंडा पर आधारित एक फिल्म प्रदर्शित की जायेगी। प्रधानमंत्री कमलापति रेलवे स्टेशन का भी लोकार्पण करेंगे।

Related Posts

CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’
  • TN15TN15
  • June 11, 2026

कॉकरोच जनता पार्टी पर उद्धव गुट के राज्यसभा…

Continue reading
‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम
  • TN15TN15
  • June 11, 2026

टीएमसी में जारी टूट के बीच अब सांसद…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

  • By TN15
  • June 11, 2026
CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

  • By TN15
  • June 11, 2026
क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

  • By TN15
  • June 11, 2026
‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

  • By TN15
  • June 11, 2026
सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

  • By TN15
  • June 11, 2026
पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी

  • By TN15
  • June 11, 2026
दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी