पीएम मोदी, जेपी नड्डा, अमित शाह और राजनाथ ने दी ‘भाई दूज’ की शुभकामनाएं

नई दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देशवासियों को भाईयों के प्रति बहनों की श्रद्धा और विश्वास के पर्व ‘भाई दूज’ की शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाई दूज पर्व की शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया, “सभी देशवासियों को भाई दूज की ढेरों शुभकामनाएं।”

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सभी देशवासियों को भाई बहन के अटूट पर्व की शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया, “सभी देशवासियों को भाई-बहन के अटूट प्रेम के प्रतीक पर्व भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं।”

जेपी नड्डा ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए आगे अपने ट्वीट में लिखा, “ईश्वर से प्रार्थना है कि परस्पर सौहाद्र्र के इस पर्व पर आपसी भाईचारा और स्नेह बढ़े और सभी का जीवन आनंद, उल्लास तथा उत्तम स्वास्थ्य से परिपूर्ण हो।”

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भाई दूज के पावन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया, “समस्त देशवासियों को भाई दूज के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।”

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भाई-बहन के पवित्र संबंधों की मजबूती और स्नेह के प्रतीक इस पावन पर्व पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया, “भाई-बहन के पवित्र संबंध की मजबूती और उनके बीच स्नेह के प्रतीक ‘भाई दूज’ पर्व की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।”

शनिवार, 6 नवंबर को देश भर में भाईयों के प्रति बहनों की श्रद्धा और विश्वास एवं भाई-बहन के पवित्र संबंधों की मजबूती और स्नेह के प्रतीक ‘भाई दूज’ के पावन पर्व को उत्साह, उमंग और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है।

  • Related Posts

    बनारसे डॉट कॉम : जहाँ साड़ी में बसती है बनारस की आत्मा-एक वेबसाइट, एक विरासत
    • TN15TN15
    • January 29, 2026

    उषा शुक्ला  बनारसे डॉट कॉम : जहां बनारस…

    Continue reading
    मकर संक्रांति के अवसर पर ग्रामीण प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित
    • TN15TN15
    • January 15, 2026

    मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित डॉक्टर संदीप पाण्डेय ने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सुठालिया सिंचाई परियोजना के विस्थापितों को 4 गुना मुआवजा दिलाने के लिए 9 दिन से भूख हड़ताल कर रहे किसानों के समर्थन में डॉ सुनीलम ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

    सुठालिया सिंचाई परियोजना के विस्थापितों को 4 गुना मुआवजा दिलाने के लिए 9 दिन से भूख हड़ताल कर रहे किसानों के समर्थन में डॉ सुनीलम ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

    संयुक्त राष्ट्र CERD और भारत: जाति, आदिवासी अधिकार, अल्पसंख्यक संरक्षण और सार्थक समानता का संकट

    संयुक्त राष्ट्र CERD और भारत: जाति, आदिवासी अधिकार, अल्पसंख्यक संरक्षण और सार्थक समानता का संकट

    जमुई मामले पर JDU का बेतुका बयान, कहा- ये छिटपुट घटना

    जमुई मामले पर JDU का बेतुका बयान, कहा- ये छिटपुट घटना

    हिंदू बहुल रुद्रप्रयाग सीट पर BJP को टक्कर दे पाएगी कांग्रेस? क्या है माहौल

    हिंदू बहुल रुद्रप्रयाग सीट पर BJP को टक्कर दे पाएगी कांग्रेस? क्या है माहौल

    पुलिस उत्पीड़न से परेशान साप्ताहिक बाजार के दुकानदार 22 सितंबर को विधायक पंकज सिंह से मिलकर देंगे ज्ञापन : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    पुलिस उत्पीड़न से परेशान साप्ताहिक बाजार के दुकानदार 22 सितंबर को विधायक पंकज सिंह से मिलकर देंगे ज्ञापन : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    रूस के चुनाव में पुतिन का जलवा, बंपर बहुमत, पार्टी ने रिकॉर्ड 355 सीटें जीतीं

    रूस के चुनाव में पुतिन का जलवा, बंपर बहुमत, पार्टी ने रिकॉर्ड 355 सीटें जीतीं