पीएम किसान सम्मान निधि योजना 21वीं किस्त का ऐलान जल्द!

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त से पहले एक जरूरी अपडेट है। कुछ ऐसे काम हैं, जिन्हें आप अगले एक हफ्ते के भीतर निपटा लें। किसी भी वक्त 21वीं किस्त को लेकर ऐलान हो सकता है।  दिवाली बीती..बिहार चुनाव में भी पहले चरण का मतदान हो गया है। नवंबर का एक हफ्ता बीत चुका है, लेकिन पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त का कोई अता-पता नहीं है। इस बीच एक राज्य के कृषि विभाग ने अहम अपडेट दिया है, जिसे जानकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के 2000 रुपये ज्यादा दूर नहीं हैं। तमिलनाडु कृषि विभाग ने पीएम किसान के लाभार्थियों से एक हफ्ते के भीतर कुछ जरूरी काम करने को कहे हैं।

इसके बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि बिहार चुनावों के परिणाम यानी 14 नवंबर के बाद किसी भी दिन पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त को जारी करने की तारीख का ऐलान किया जा सकता है। इस योजना से देशभर में करीब 10 करोड़ किसान जुड़े हैं। हालांकि अभी तक सिर्फ पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड के किसानों के खाते में ही 21वीं किस्त के रूप में 2000 रुपये आए हैं।
 

क्या है सरकार का फरमान

 

तमिलनाडु में त्रिची और डेल्टा जिला विभाग और कृषि व किसान कल्याण विभाग ने पीएम किसान के लाभार्थियों से कहा है कि अगर खाते में अगली किस्त का पैसा चाहिए तो एक हफ्ते के भीतर अपनी जानकारी को अपडेट कर दें। अगर ऐसा नहीं होगा तो खाते में अगली किस्त के 2000 रुपये नहीं आएंगे। अधिकारियों के मुताबिक 25 से 30 फीसदी किसानों ने अभी तक इस प्रक्रिया को पूरा नहीं किया है। विभाग के मुताबिक त्रिची में 1,20,029, तंजावुर में 66,193, तिरुवरूर में 39,898, नागापट्टनम में 26,470 और माइलादुथुराई में 32,500 लाभार्थी किसान हैं।

अब विभाग ने कहा है कि इन्हें पोर्टल पर अपने दस्तावेज जैसे खेत के कागज, फसल की जानकारी से संबंधित कागज जमा करने हैं। पीएम किसान योजना के लिए खेत के मालिकाना हक के कागजात जरूरी हैं। अगर आपने पीएम किसान योजना में ये कागज जमा नहीं कराए हैं तो दिक्कत हो सकती है।

 

बिना फार्मर आईडी के भी नहीं मिलेगा लाभ

 

 

ऐसा भी देखने में आ रहा है कि बहुत से किसानों ने अभी तक फार्मर आईडी यानी किसान पहचान पत्र नहीं बनवाया है। 21वीं किस्त के आने में बहुत ज्यादा समय नहीं बचा है। ऐसे में इस काम को जितना जल्दी हो सकता है, उतना जल्दी निपटा लें। सरकार की ओर से दो टूक कहा गया है कि जिन किसानों के पास किसान पहचान पत्र नहीं होगा, उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा। ‘फार्मर आईडी कैसे बनाएं’ पर क्लिक कर आप पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं।

 

e-KYC नहीं कराया तो अभी कर लें

इसके अलावा जिन किसानों ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराया है, उन्हें जल्द से जल्द पोर्टल पर जाकर इस काम को निपटा लेना चाहिए। हालांकि ईकेवाईसी के नाम पर बिचौलियों को पैसा देने की जरूरत नहीं है। आप खुद ही ऑनलाइन इस काम को कर सकते हैं। इसका पूरा तरीका ‘पीएम किसान ई-केवाईसी’ पर जाकर मिल जाएगा।

 

कब आएगी पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त

 

देश के करोड़ों किसानों का एक ही सवाल है कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त का पैसा कब मिलेगा? अभी तक इसका कोई आधिकारिक जवाब नहीं मिल पाया है। पहले माना जा रहा था कि दिवाली से पहले पैसा मिल सकता है। फिर बिहार चुनावों से पहले ऐलान की संभावना जताई गई, लेकिन अब संभावना 14 नवंबर के बाद की ही है। हालांकि विभाग जिस तरह से एक हफ्ते में लंबित कामों को निपटाने को कह रहे हैं, उसके मुताबिक 21वीं किस्त के 2000 रुपये जल्द ही रिलीज हो सकते हैं।

  • Related Posts

    अनिल अंबानी का घर ‘अबोड’ कुर्क, 3716 करोड़ है कीमत, ईडी का बड़ा एक्‍शन
    • TN15TN15
    • February 25, 2026

    नई दिल्‍ली।  अनिल अंबानी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी)…

    Continue reading
    PM मोदी के साथ स्टेज पर Sam Altman और Anthropic CEO Dario Amodei के बीच दिखी अनबन
    • TN15TN15
    • February 19, 2026

     19 फरवरी दिल्ली के भारत मंडपम में चल…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    • By TN15
    • March 6, 2026
    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

    • By TN15
    • March 6, 2026
    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

    राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री ने किया UPSC में किया टॉप!

    • By TN15
    • March 6, 2026
    राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री ने किया UPSC में किया टॉप!

    माकपा की 24 मार्च को रामलीला मैदान में जन आक्रोश रैली, तैयारियों को लेकर नोएडा में बैठक

    • By TN15
    • March 6, 2026
    माकपा की 24 मार्च को रामलीला मैदान में जन आक्रोश रैली, तैयारियों को लेकर नोएडा में बैठक

    आखिर बिहार में भी बीजेपी ने ढहा दिया समाजवादियों का किला!

    • By TN15
    • March 6, 2026
    आखिर बिहार में भी बीजेपी ने ढहा दिया समाजवादियों का किला!

    ईरान की ‘खोर्रमशहर-4’ मिसाइल: इजरायल की 7-लेयर एयर डिफेंस को भेदने का दावा!

    • By TN15
    • March 6, 2026
    ईरान की ‘खोर्रमशहर-4’ मिसाइल: इजरायल की 7-लेयर एयर डिफेंस को भेदने का दावा!