किसानों को सक्षम बनाने के लिए पीएम किसान मानधन योजना 

60 साल के बाद किसानों के लिए हर महीने तीन हजार रुपए देने की व्यवस्था 

18-40 साल होनी चाहिए उम्र, 2 हेक्टेयर तक की खेती लायक होनी चाहिए जमीन 

किसान को हर महीने 55 रुपये से लेकर 200 रुपये तक कराने होंगे जमा 

सरिता मौर्य 

नई दिल्ली। आर्थिक मोर्चे पर किसानों को सशक्त बनाने के लिए, केंद्र सरकार अपनी एक महत्वाकांक्षी योजना के ज़रिए बहुत बड़ा कदम उठा रही है। सरकार का दावा है कि उनकी इस योजना से किसानों की ज़िंदगी काफी हद तक बेहतर हो जाएगी। देश के अन्नदाता को सक्षम बनाने के लिए केंद्र सरकार यूं तो तमाम तरह की योजनाएं चला रही है लेकिन सही जानकारी नहीं होने के कारण बहुत से लाभार्थी इन योजनाओं के लाभ से वंचित रह जाते हैं।

दरअसल सरकार करोड़ों किसानों को सरकार पेंशन के तौर पर हर साल 36 हजार रुपये देने के लिए वचनवद्ध है। यह योजना कुछ और नहीं बल्कि PM किसान मानधन योजना है, जिसके तहत किसानों को 60 साल की उम्र के बाद हर महीने तीन हजार रुपये दिए जाते हैं, जो कि एक साल में 36 हजार रुपये होते हैं। इस योजना का लाभ उठाने के लिए किसानों को बस कुछ चंद रुपये का प्रीमियम भरना पड़ता है।
कौन-कौन कर सकता है आवेदन : दरअसल प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना के तहत पेंशन का लाभ पाने के लिए किसान की उम्र 18 साल से लेकर 40 साल के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा किसान के पास 2 हेक्टेयर तक की खेती करने लायक जमीन होनी चाहिए।
कितने पैसे जमा करने पर कितनी मिलेगी पेंशन ?
इस योजना के तहत आवेदन करने वाले किसान को हर महीने 55 रुपये से लेकर 200 रुपये तक जमा कराने होंगे। इसके बाद, जब किसान की उम्र 60 साल हो जाएगी, तब उन्हें हर महीने 3 हजार रुपये पेंशन के रूप में मिलेगा। अगर इससे पहले किसान की मौत हो जाती है, तो किसान की पत्नी को परिवार पेंशन के रूप में 50% पेंशन देगा।
आवेदन के लिए ये दस्तावेज़ ज़रुरी हैं :  इस स्कीम में अप्लाई करने के लिए किसान के पास आयु प्रमाण पत्र, उम्मीदवार किसान गरीब व सीमांत होना चाहिए। इसके अलावा किसान के पास अपना बैंक खाता भी होना चाहिए।
ऐसे कर सकते हैं आवेदन : इस योजना का लाभ उठाने के लिए किसान को पहले सबसे पहले अपने नज़दीकी जन सेवा केंद्र जाना होगा। इसके बाद वहां सभी दस्तावेज जमा करने होगा और बैंक अकाउंट की जानकारी देनी होगी। फिर वो आधार कार्ड को आपके आवेदन पत्र से लिंक करेगा। इसके बाद किसान कार्ड पेंशन खाता संख्या आपको दी जाएगी। फिर बाद में आप कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की वेबसाइट पर जाकर योजना के लिए अपने आप को रजिस्टर्ड करवाना होगा…
आपको बता दें केंद्र सरकार की योजना साल 2019 में लागू हो गई थी..अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र है..और आपने अभी तक आवेदन नहीं किया है..तो तुरंत आवेदन करिए…और लाभ उठाएं।

Related Posts

1857 की क्रांति को दबाने में सेना पर आए खर्च की भरपाई के लिए भारतीयों पर थोपा गया था इनकम टैक्स!
  • TN15TN15
  • June 10, 2026

आज़ाद भारत में भी 24 जुलाई को मनाया…

Continue reading
Pappu Yadav : पप्पू यादव ने नेहरू से की PM मोदी की तुलना, बोले- ‘प्रधानमंत्री का मतलब…’
  • TN15TN15
  • June 10, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के कार्यकाल…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हमे परीक्षा नहीं, शिक्षा और रोजगार चाहिए

  • By TN15
  • June 10, 2026
हमे परीक्षा नहीं, शिक्षा और रोजगार चाहिए

1857 की क्रांति को दबाने में सेना पर आए खर्च की भरपाई के लिए भारतीयों पर थोपा गया था इनकम टैक्स!

  • By TN15
  • June 10, 2026
1857 की क्रांति को दबाने में सेना पर आए खर्च की भरपाई के लिए भारतीयों पर थोपा गया था इनकम टैक्स!

अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी, सपा बोली- इसके पीछे बीजेपी

  • By TN15
  • June 10, 2026
अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी, सपा बोली- इसके पीछे बीजेपी

राम मंदिर में चढ़ावे के गबन के आरोपों पर BJP नेता ने जांच करने को PM मोदी को चिट्ठी!

  • By TN15
  • June 10, 2026
राम मंदिर में चढ़ावे के गबन के आरोपों पर BJP नेता ने जांच करने को PM मोदी को चिट्ठी!

Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल

  • By TN15
  • June 10, 2026
Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल

UP में सरदार वल्लभभाई पटेल रोजगार एवं औद्योगिक क्षेत्र बनेगा युवाओं का नया भविष्य, योगी सरकार का बड़ा कदम

  • By TN15
  • June 10, 2026
UP में सरदार वल्लभभाई पटेल रोजगार एवं औद्योगिक क्षेत्र बनेगा युवाओं का नया भविष्य, योगी सरकार का बड़ा कदम