पिंकी ईरानी को धनशोधन मामले में न्यायिक हिरासत में भेजा गया

नई दिल्ली| करोड़ों रुपए के धनशोधन और लोगों को डराने धमकाने के मामले में जेल में बंद स्वयंभू भगवान सुकेश चंद्रशेखर की कथित सहयोगी पिंकी ईरानी को राजधानी की एक विशेष अदालत ने मंगलवार को तीन जनवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया । आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी है। विशेष सरकारी अभियोजक अतुल त्रिपाठी और मोहम्मद फराज ने अदालत से आग्रह किया कि उससे और पूछताछ की आवश्यकता नहीं है तथा उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जाए। इस आग्रह के बाद अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया।

प्रवर्तन निदेशालय ने हाल ही में सुकेश और पिंकी का तिहाड़ जेल में आमना -सामना कराया था और उनसे कईं सवाल पूछे थे। इस मामले में निदेशालय ने अदालत से अनुमति ली थी और जिस समय उसका सुकेश से आमना- सामना कराया गया था वह प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में थी।

प्रवर्तन निदेशालय ने अदालत में दायर आरोप पत्र में कहा था कि पिंकी ने ही बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीस और सुकेश की मुलाकात कराई थी और वह इस मामले में जानता चाहता है कि किस प्रकार पिंकी उसकी अपराध करने में मदद किया करती थी।

प्रवर्तन निदेशालय ने कहा है कि हमारे पास बहुत प्रमाण हैं जो हमारे केस को और अधिक मजबूत करेंगे और जल्दी ही इस मामले में एक अनुपूरक आरोप पत्र दाखिल किया जाएगा। इस मामले में जैकलीन के अलावा नोरा फतेही ने भी गवाह के तौर पर अपने बयान दर्ज कराए हैं।

हालांकि अभी तक प्रवर्तन निदेशालय ने यह नहीं कहा है कि वह इन दोनों अभिनेत्रियों को आरोपी बनाएगा या नहीं। इस समय अनूपूरक आरोप पत्र दािखल करने के लिए प्रवर्तन निदेशालय कानूनी सलाह ले रहा है।

Related Posts

मध्यप्रदेश राज्यसभा सीट पर मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द को लेकर उठे सवाल: गलती, साजिश या राजनीतिक रणनीति?
  • TN15TN15
  • June 16, 2026

मीनाक्षी नटराजन का पर्चा रद्द, कांग्रेस के भीतर…

Continue reading
अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया ‘पंथ विरोधी’, अब अरविंद केजरीवाल बोले ….
  • TN15TN15
  • June 16, 2026

श्री अकाल तख्त साहिब ने पंजाब के मुख्यमंत्री…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

  ‘पड़ोसन को तड़पते देखना चाहती थी…’, नफरत की आग में 5 साल की मासूम की हत्या

  • By TN15
  • June 16, 2026
  ‘पड़ोसन को तड़पते देखना चाहती थी…’, नफरत की आग में 5 साल की मासूम की हत्या

मध्यप्रदेश राज्यसभा सीट पर मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द को लेकर उठे सवाल: गलती, साजिश या राजनीतिक रणनीति?

  • By TN15
  • June 16, 2026
मध्यप्रदेश राज्यसभा सीट पर मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द को लेकर उठे सवाल: गलती, साजिश या राजनीतिक रणनीति?

वैभव सूर्यवंशी को क्यों आया भयंकर गुस्सा? श्रीलंकाई टीम से झगड़े की असली वजह आई

  • By TN15
  • June 16, 2026
वैभव सूर्यवंशी को क्यों आया भयंकर गुस्सा? श्रीलंकाई टीम से झगड़े की असली वजह आई

राघव चड्ढा के BJP में शामिल होने के बाद अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया

  • By TN15
  • June 16, 2026
राघव चड्ढा के BJP में शामिल होने के बाद अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया

अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया ‘पंथ विरोधी’, अब अरविंद केजरीवाल बोले ….

  • By TN15
  • June 16, 2026
अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया ‘पंथ विरोधी’, अब अरविंद केजरीवाल बोले ….

’10-15 करोड़ रुपये दे तो सोने के लिए तैयार हूं’, अपूर्वा मखीजा ने ‘कॉम्प्रोमाइज’ को लेकर ये क्या कह दिया

  • By TN15
  • June 16, 2026
’10-15 करोड़ रुपये दे तो सोने के लिए तैयार हूं’, अपूर्वा मखीजा ने ‘कॉम्प्रोमाइज’ को लेकर ये क्या कह दिया