Pgi Child : चाइल्ड पीजीआई में जल्द बनेगी एमएनआईसीयू

Pgi Child: कम्युनिटी एंपावरमेंट लैब के साथ मिलकर होगा काम

नोएडा। पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ चाइल्ड हेल्थ Pgi Child में जल्द ही मातृ एवं नवजात गहन देखभाल इकाई (एमएनआईसीयू) स्थापित की जाएगी। इस मातृ एवं नवजात गहन देखभाल इकाई  की स्थापना नियोनाटोलॉजी विभाग के एनआईसीयू कॉम्प्लेक्स में की जाएगी। संस्थान में इस एमएनआईसीयू की स्थापना के लिए लखनऊ की कम्युनिटी एंपावरमेंट लैब (सीईएल) द्वारा चाइल्ड पीजीआई के साथ मिलकर कार्य किया जा रहा है। इस परियोजना को अंतिम रूप देने के लिए सीईएल के प्रोग्राम निदेशक प्रमोद सिंह, ऑपरेशन निदेशक विवेक सिंह एवं केएमसी क्वालिटी इंप्रूवमेंट कोऑर्डिनेटर प्रिया चतुर्वेदी  ने संस्थान के निदेशक प्रो. अजय सिंह और नियोनाटोलॉजी विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. रुचि राय से भेंट की।

Pgi Child, Aaj ke Taja samachar

Also Read : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लांच की अग्निपथ योजना

संस्थान के निदेशक प्रो. अजय सिंह ने Aaj ke Taja samachar में बताया उत्तर प्रदेश की वर्तमान सरकार नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दे रही है। इस विशेष वार्ड में बीमार नवजात शिशु के साथ- साथ शिशु की माता को भी भर्ती किया जाएगा ताकि दोनों की चिकित्सकीय देखभाल एक साथ की जा सके और इस दौरान मां से उसका बच्चा भी अलग नहीं रहेगा। यह नवाचार नवजातों के चिकित्सकीय परिणामों में सुधार और नवजात मृत्यु दर को कम करने में मील का पत्थर साबित होगा।

बैठक में प्रो. अजय सिंह निदेशक  ने कहा कि एमएनआईसीयू  की स्थापना के लिए संस्थान की ओर से सीईएल को पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाएगा। यह एमएनआईसीयू  चार बिस्तरों वाली होगी। Aaj ke Taja में समाचार उन्होंने बताया चाइल्ड पीजीआई को सीईएल के सहयोग से बच्चों एवं नवजात शिशु की चिकित्सा क्षेत्र में अनुसंधान एवं नवाचार का राष्ट्रीय सेंटर के रूप में विकसित किया जाएगा।

Pgi Child के नियोनाटोलॉजी विभाग की अध्यक्ष डॉ रुचि राय ने बताया संस्थान का न्यूनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट (मातृ एवं नवजात गहन देखभाल इकाई) पहले से ही उत्तर प्रदेश, दिल्ली, और फरीदाबाद के कई निकट एवं सुदूरवर्ती क्षेत्रों के नवजात शिशुओं की देखभाल कर रहा है। संस्थान में एमएनआईसीयू  की स्थापना से नवजातों की देखभाल में और सुविधाओं का विस्तार हो जाएगा।

 

Related Posts

वॉशरूम में दो बार बेहोश हुए पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, दिल्ली AIIMS में कराया गया भर्ती !
  • TN15TN15
  • January 12, 2026

नई दिल्ली। पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को पिछले…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

  • By TN15
  • March 14, 2026
सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

  • By TN15
  • March 14, 2026
तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

  • By TN15
  • March 14, 2026
थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

  • By TN15
  • March 14, 2026
भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

…तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

  • By TN15
  • March 14, 2026
…तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला

  • By TN15
  • March 14, 2026
सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला