Delhi News : दिल्ली के उत्तर पूर्वी दिल्ली के पेट्रोल पंपों पर नहीं मिल रहा पेट्रोल!

दादरी का ग्रिड फेल होना बताया जा रहा कारण 

नई दिल्ली। दिल्ली के उत्तर पूर्वी दिल्ली में पेट्रोल पंपों पर हाहाकार मच गया। हाहाकार मचने का कारण दादरी से बिजली सप्लाई न मिलना बताया जा रहा है। जानकारी मिल रही है कि करीब 25-30 पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल नहीं मिल रहा है। नंदनगरी पेट्रोल पंप के मैनेजर से बात करने पर उन्होंने बताया कि दादरी से बिजली की सप्लाई न होने की वजह से पेट्रोल नहीं दिया जा रहा है। जानकारी यह भी मिल रही है कि अभी कहा नहीं जा सकता है कि कब तक पेट्रोल नहीं मिलेगा।
15-20 पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल न मिलने की वजह से लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल न मिलने का कारण पूछ रहे हैं और उन्हें टका सा जवाब मिल रहा है कि दादरी का ग्रिड फेल होने के कारण बिजली सप्लाई न होने की वजह से ऐसा किया जा रहा है। हमारे संवाददाता सतपाल शर्मा ने जब नंदनगरी के पेट्रोल पंप पर मामले का जायजा लिया तो जानकारी मिली कि पेट्रोल न मिलने से लोगों में गुस्सा देखा जा रहा है। एक तो भीषण गर्मी और ऊपर से पेट्रोल न मिलने से गुस्सा। अब देखना यह होगा कि इन पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल कब मिलता है।

  • Related Posts

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्किल 3 मे व्याप्त…

    Continue reading
    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    कॉकरोच जनता पार्टी नेता सौरव दास और आशुतोष…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?