भाजपा की हताशा को दर्शाते है व्यक्तिगत हमले : अखिलेश यादव

लखनऊ | समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा के शीर्ष नेताओं का व्यक्तिगत हमले करना उनकी ‘संकीर्ण मानसिकता और हताशा’ को दर्शाता है। वह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा दिए गए बयानों पर प्रतिक्रिया दे रहे थे, जिसमें उन्होंने कहा था कि कोई भी अब राम मंदिर निर्माण को नहीं रोक पाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टिप्पणी की थी, ‘बबुआ महामारी में लोगों की मदद करने के बजाय अपने स्मार्टफोन के साथ खेल रहे थे।’

अखिलेश ने कहा, “भाजपा के पास अपनी उपलब्धि दिखाने के लिए कुछ भी नहीं बचा है और इसलिए उसने निराधार व्यक्तिगत हमले किए हैं।”

उन्होंने कहा, “भाजपा के बड़े नेताओं ने अपना संयम खो दिया है और वो छिछले बयानों से अपनी संकीर्ण मनसिकता दिख रहे हैं।”

सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा के खिलाफ लोगों में आक्रोश तेजी से बढ़ रहा है और यहां तक कि सत्ताधारी पार्टी को भी इसकी भनक लग गई है, जिसके चलते कोई भी नेता बिना सरकारी तामझाम के सार्वजनिक रूप से बाहर नहीं जाता है।

“भाजपा नेताओं को डर है कि किसान उनसे अपनी आय दोगुनी करने के वादे के बारे में सवाल करेंगे, जबकि महंगे उर्वरकों, डीजल की कीमतों में वृद्धि के कारण यह वास्तव में आधा हो गया है। उन्हें डर है कि युवा उनसे नौकरियों के बारे में सवाल करेंगे।

भाजपा सरकार पर राज्य की अर्थव्यवस्था को नष्ट करने का आरोप लगाते हुए, सपा अध्यक्ष ने कहा कि भगवा पार्टी को केंद्र की सरकार द्वारा भारतीय अर्थव्यवस्था को पांच ट्रिलियन अर्थव्यवस्था में बदलने के लिए उठाए गए कदमों की व्याख्या करनी चाहिए।

उन्होंने कहा, “भाजपा ने अब तक केवल खोखले वादे और बयानबाजी की है और इन वादों को पूरा करने के लिए कुछ नहीं किया है।”

Related Posts

गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!
  • TN15TN15
  • March 7, 2026

बिहार के ‌ मुख्यमंत्री रहे‌ नीतीश कुमार से…

Continue reading
RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 
  • TN15TN15
  • March 6, 2026

हमारे तो सब से अच्छे संबंध हैं- आरसीपी…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गंगेश्वर रसोई गैस की क़ीमतों में बेतहासा वृद्धि किए जाने की माकपा ने की कड़ी आलोचना : गंगेश्वर दत्त शर्मा

  • By TN15
  • March 10, 2026
गंगेश्वर रसोई गैस की क़ीमतों में बेतहासा वृद्धि किए जाने की माकपा ने की कड़ी आलोचना : गंगेश्वर दत्त शर्मा

Sahara : निष्ठा और लगन की एक पहचान बनकर आए हैं ?

  • By TN15
  • March 10, 2026
Sahara : निष्ठा और लगन की एक पहचान बनकर आए हैं ?

किसान संघर्ष समिति की बैठक में अमेरिका इजरायल की निंदा !

  • By TN15
  • March 10, 2026
किसान संघर्ष समिति की बैठक में अमेरिका इजरायल की निंदा !

विदेश दौरे में सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?

  • By TN15
  • March 10, 2026
विदेश दौरे में सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?

विदेश दौरे सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?

  • By TN15
  • March 10, 2026
विदेश दौरे सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?

दोहरे मापदंड महिला आजादी में बाधक : नारी चेतना मंच

  • By TN15
  • March 10, 2026
दोहरे मापदंड महिला आजादी में बाधक : नारी चेतना मंच