24 फरवरी 2023 को लोकतंत्र सेनानी मिलन कार्यक्रम में रीवा आए थे विनय सिन्हा
रीवा। गांधी लोहिया जयप्रकाश नारायण की वैचारिक परंपरा को आगे ले जाने वाले वैकल्पिक राजनीति के सूत्रधार किशन पटनायक के अनुयाई लोकतंत्र सेनानी विनय कुमार सिन्हा (प्रयागराज) के निधन पर समता सम्पर्क अभियान, नारी चेतना मंच , समाजवादी कार्यकर्ता समूह एवं विंध्यांचल जन आंदोलन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दूरभाष संवाद के जरिए देश भर के विभिन्न हिस्सों के साथियों ने श्रद्धांजलि दी। लोहिया विचार मंच के प्रमुख लोकतंत्र सेनानी विनय कुमार सिन्हा आपातकाल से पहले समाजवादी आंदोलन के जुझारू नेता रहे हैं।आपातकाल के दौरान वह मीसा में निरुद्ध रखे गए। उन्होंने अपनी मजबूत इच्छाशक्ति से अंतिम समय तक समाजवादी आंदोलन के प्रवाह को बनाए रखा और संघर्ष की ऐतिहासिक विरासत को आने वाली पीढ़ी के मार्गदर्शन के लिए छोड़ दिया। खराब स्वास्थ्य और 77 वर्ष का होने के बावजूद इधर उनकी सक्रियता बनी हुई थी। समसामयिक ज्वलंत राजनीतिक विषयों पर उनके द्वारा हर वर्ष प्रयागराज में नियमित रूप से समाजवादी व्याख्यान माला का आयोजन कराया जाता रहा। उनका निधन 7 जनवरी की रात्रि प्रयागराज में हुआ और अंतिम संस्कार 9 जनवरी को रसूलाबाद में सम्पन्न हुआ। वे अपने पीछे पत्नी वीणा सिन्हा , बेटा बहु बेटी दामाद सहित भारत पूरा परिवार छोड़ गए हैं। अब उनकी पावन स्मृति शेष है।
मध्यप्रदेश के रीवा शहर के नेहरू नगर स्थित पूनम जनवासा में देश की वर्तमान चुनौतियों का सामना करने संपूर्ण क्रांति आंदोलन के साथियों का वैकल्पिक राजनीति के लिए 22 फरवरी से 26 फरवरी 2023 को रखे गए मिलन कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानी विनय कुमार सिन्हा ने महत्वपूर्ण भागीदारी निभाई थी। विषय पर संवाद को शुरू करने के लिए बिहार , झारखंड , उत्तर प्रदेश , दिल्ली एवं मध्य प्रदेश के जुझारू साथी एकत्रित हुए। 24 फरवरी 2023 को लोकतंत्र सेनानी इंजीनियर राम सिया सिंह की अध्यक्षता में वैकल्पिक राजनीति पर खुली चर्चा हुई। कार्यक्रम का संचालन नारी चेतना मंच की वरिष्ठ नेत्री डॉ श्रद्धा सिंह ने किया था। लोकतंत्र सेनानी मिलन कार्यक्रम में उसे दौरान यह निष्कर्ष निकाला गया कि वर्तमान अघोषित आपातकाल के खिलाफ जनसाधारण को संगठित करते हुए नई राजनीति के काम को विस्तार दिया जाए। दुनिया विकल्प हीन नहीं है। उपस्थित साथियों ने वैकल्पिक राजनीति के लिए समता संपर्क अभियान के नाम से काम करने का निर्णय लिया ,जिसके माध्यम से पूरे देश में संवाद स्थापित किये जाने की पहल की। इसके राष्ट्रीय संयोजक लोकतंत्र सेनानी अजय खरे मनोनीत किए गए थे।
लोकतंत्र सेनानी विनय कुमार सिन्हा को दूरभाष संवाद के जरिए श्रद्धांजलि देने वालों में समाजसेविका वाणी दास पटनायक भुवनेश्वर उड़ीसा, वरिष्ठ पत्रकार प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के पूर्व सदस्य एवं लोकतंत्र सेनानी थे जयशंकर गुप्ता नई दिल्ली , संपूर्ण क्रांति आंदोलन के प्रखर नेता जेपी सेनानी रघुपति पटना बिहार , जेपी सेनानी प्रख्यात लेखक बजरंग सिंह जामताड़ा झारखंड, बिहार प्रदेश जेपी सेनानी संगठन के अध्यक्ष पूर्व विधायक सूर्य देव त्यागी मनेर पटना, जेपी सेनानी कृष्ण बल्लभ सहाय धनबाद झारखंड, समता सम्पर्क अभियान के राष्ट्रीय संयोजक लोकतंत्र सेनानी अजय खरे रीवा मध्य प्रदेश, जेपी सेनानी कालिका सिंह कैमूर बिहार, डॉ जेपी सिंह बलिया उत्तर प्रदेश अमरेंद्र श्रीवास्तव , पत्रकार डॉ अमानुल हक बेतिया , रमाशंकर भारती वैशाली बिहार, डॉ संजय रघुवर औरंगाबाद बिहार , रामनाथ श्रीवास्तव धनबाद झारखंड, शशि भूषण शर्मा नवादा बिहार, लोकतंत्र सेनानी राष्ट्र सेवादल के बृहस्पति सिंह रीवा , लोकतंत्र सेनानी रामेश्वर सोनी, किसान नेता वीरेंद्र सिंह , संघर्षशील साथी अभय वर्मा , पूर्णानंद तिवारी, नारी चेतना मंच की वरिष्ठ नेत्री सुधा सिंह, डॉ श्रद्धा सिंह , श्वेता पांडे , शारदा श्रीवास्तव, शकुंतला वर्मा, सासाराम बिहार से लोक समिति के प्रांतीय महामंत्री शिवजी सिंह, पटना मनेर बिहार से राम गोविंद सिंह , प्रयागराज से सत्येंद्र सिंह ,मनीष सिन्हा , रीवा जिला के समाजवादी साथी श्रवण प्रसाद नामदेव , सुरेश उर्मलिया , शेषमणि शुक्ला, प्रदीप पाण्डेय, डॉ शैलेंद्र कुमार सोनी , दीपक गुप्ता एडवोकेट , सतीश कुशवाहा एडवोकेट, रामकृष्ण पटेल , डॉ प्रकाश तिवारी, अशोक सोनी, सुरेंद्रनाथ माझी, करुणा आदिवासी कौशल्या द्विवेदी , कलावती रजक आदि के नाम उल्लेखनीय है।








