40-50 सालों से रह रहे लोगों को मिला झुग्गी खाली करने का नोटिस,सरकार पर भड़के क्षेत्रवासी

कालकाजी: नवजीवन और नेहरू कैंप के निवासियों को हाल ही में नरेला शिफ्ट करने का नोटिस मिला था,जिसके बाद झुग्गी में रहने वाले तमाम निवासी डीडीए ऑफिस के बाहर सरकार का विरोध करने पहुंचे। इस दौरान सभी के हाथों में बैनर पोस्टर लिए बस एक ही नारा गूंजता हुआ दिखा ” जहां झुग्गी वही मकान”। झुग्गी वासियों का आरोप है कि ये हम नहीं कह रहे ये बीजेपी (BJP) सरकार ने हमे इलेक्शन के वक्त बोला था, जिन वादों से सरकार अब मुकर रही हैं। प्रदर्शन में कालकाजी इलाके की विधायक अतिशी मार्लेना भी क्षेत्रवासियों का समर्थन करने पहुंची। इस दौरान उन्होंने बीजेपी का धेराव किया।

40-50 सालों से रह रहे है

आतिशी ने कहा कि नवजीवन और नेहरू कैंप के निवासियों का कहना है कि उन्हें ‘जहां झुग्गी, वहीं मकान’ चाहिए। वे किसी भी हालत में अपनी झुग्गियों को छोड़कर नरेला नहीं जाएंगे। बीजेपी ने एमसीडी चुनाव के दौरान ‘जहां झुग्गी, वहीं मकान’ देने का वादा किया था और चुनाव खत्म होते ही बीजेपी शासित डीडीए ने नरेला शिफ्ट करने का नोटिस लगा दिया। वहां रहने वाले लोगों का कहना है कि उन्हें नरेला शिफ्ट नहीं होना वह यहां पर 40-50 सालों से रह रहे है। उनकी जन्म भूमि यहा है और उनकी मृत्यु भी यही होगी।

सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप

अगर सरकार जबरन उन्हें उठाएंगी तो वे परिवार सहित सड़को पर लेट जाएंगे।सरकार उन्हें यही पर एक छोटी-सी जमीन दे दे। जो फ्लेट उन्हें दिये जा रहे है वे जर्जर है उनकी हालत बहुत खराब है,बुजुर्ग महिलायें इतने ऊपर कैसे चढ़ेगी। सरकार उनके साथ वादा खिलाफी कर रही है। वही इस मामले मे विधायक आतिशी मार्लेना कालकाजी एक्टेंशन स्थित डीडीए को ज्ञापन सौंपने पहुंची ‘‘आप’’ की वरिष्ठ नेता आतिशी ने कहा कि नवजीवन कैंप और जवाहर लाल नेहरू कैंप के निवासियों के साथ मैं झुग्गियों को नरेला शिफ्ट करने के विरोध में ज्ञापन सौंपी हूं।

झुग्गी पर बुलडोजर नहीं चलने देंगे

उन्होंने कहा आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल का वादा है कि जब तक हर झुग्गीवासी को अपनी झुग्गी के पास मकान नहीं मिल जाता है, तब तक किसी भी झुग्गी पर बुलडोजर नहीं चलने देंगे। उन्होंने कहा कि नवजीवन और नेहरू कैंप के निवासियों का कहना है कि उन्हें ‘जहां झुग्गी, वहीं मकान’ चाहिए। वे किसी भी हालत में अपनी झुग्गियों को छोड़कर नरेला नहीं जाएंगे।

Related Posts

RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 
  • TN15TN15
  • March 6, 2026

हमारे तो सब से अच्छे संबंध हैं- आरसीपी…

Continue reading
आखिर बिहार में भी बीजेपी ने ढहा दिया समाजवादियों का किला!
  • TN15TN15
  • March 6, 2026

बिहार में पहली बार बनेगा बीजेपी का मुख्यमंत्री,…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

  • By TN15
  • March 6, 2026
RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

  • By TN15
  • March 6, 2026
ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री ने किया UPSC में किया टॉप!

  • By TN15
  • March 6, 2026
राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री ने किया UPSC में किया टॉप!

माकपा की 24 मार्च को रामलीला मैदान में जन आक्रोश रैली, तैयारियों को लेकर नोएडा में बैठक

  • By TN15
  • March 6, 2026
माकपा की 24 मार्च को रामलीला मैदान में जन आक्रोश रैली, तैयारियों को लेकर नोएडा में बैठक

आखिर बिहार में भी बीजेपी ने ढहा दिया समाजवादियों का किला!

  • By TN15
  • March 6, 2026
आखिर बिहार में भी बीजेपी ने ढहा दिया समाजवादियों का किला!

ईरान की ‘खोर्रमशहर-4’ मिसाइल: इजरायल की 7-लेयर एयर डिफेंस को भेदने का दावा!

  • By TN15
  • March 6, 2026
ईरान की ‘खोर्रमशहर-4’ मिसाइल: इजरायल की 7-लेयर एयर डिफेंस को भेदने का दावा!