इंद्री शहर में बंदरों के आंतक से लोग त्रस्त, नगरपालिका मस्त

इंद्री(सुनील शर्मा)
इंद्री शहर में बंदरों का आतंक दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है जिसे लेकर कस्बा वासियों में रोष पनप रहा है । शहर मे बंदरों का आतंक इतना बढ़ गया है कि महिलाओं व बच्चों के साथ-साथ पुरूषों का भी घरों से बाहर गलियों मे निकलना मुश्किल हो रहा है । दिन भर बंदर घरो के बाहर गलियों में बैठे रहते हैं । कस्बे मे बंदर इतने खूंखार हो चुके है कि दर्जनों लोगों को काट भी चुके हैं । लेकिन नगरपालिका के अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे । कस्बा वासियों का कहना है कि वे नगरपालिका से कई बार बंदर पकड़वाने की गुहार लगा चुके हैं लेकिन नगर पालिका इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है । कस्बा वासी पकंज, संजय, राहुल, रिषभ, राजेंद्र, विजय, जगजीत,रमन, देवेंद्र, हरपाल व रवि आदि का कहना है कि बंदरों के दिन भर गलियों में बैठे रहने से स्कूल जाने वाले बच्चों को भी परेशानी का सामना करना पड रहा है । बंदरों के कारण अभिभावकों को खुद ही अपने बच्चों को स्कूल मे छोड़ कर और लेकर आना पड़ रहा है । शहरवासियों का कहना है कि बंदर झुंड मे आते है जो उनके लिए परेशानी का सबब बने हुए है । रोषजदा लोगों का कहना है कि यदि नगर पालिका ने शीघ्र बंदर नहीं पकड़वाए तो वे कोई बड़ा आंदोलन छेड़ने पर मजबूर होंगे ।

  • Related Posts

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

     राकेश जाखेटिया कौशांबी क्षेत्र के धार्मिक , सामाजिक…

    Continue reading
    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    नोएडा। सेक्टर 8, 9, 10, 5 नोएडा की झुग्गी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!