बिजनौर। 27 फरवरी को दोपहर 2:00 बजे आगामी त्यौहार होली एवं ईद के दृष्टिगत थाना मंडावर में शांति समिति की मीटिंग का आयोजन किया गया। थाना प्रभारी सुमित राठी की अध्यक्षता की संचालन श्री सत्येंद्र राजपूत गुरूजी ने किया। मीटिंग में क्षेत्रीय ग्राम प्रधान सभासद संभ्रांत व्यक्ति धर्मगुरु एवं पत्रकार बंधु उपस्थित रहे
शिव कुमार राजपूत, नईम अहमद, योगेश कुमार उर्फ बंटी ने मीटिंग में विचार व्यक्त किए। सभी को जलपान कराया गया थाना प्रभारी जी ने अपने संबोधन में कहा की होली रंगों का त्यौहार है। यह रंग केवल मात्र रंग नहीं है बल्कि प्रेम जोश और उल्लास के प्रतीक हैं होली एवं ईद एक पवित्र त्यौहार हैं। इन्हें शांति और सद्भाव से मनाए सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है इसलिए अपनी सहमति और सहजता का ध्यान रखते हुए ही त्योहारों को मनाए किसी को भी शांति भंग करने का अधिकार नहीं है यदि कहीं पर किसी के भी द्वारा शराब भांग पीकर हुड़दंग उत्पात छेड़छाड़ की घटनाएं जोर जबरदस्ती की घटनाएं होती हैं तो उन्हें तुरंत सूचना दें तुरंत कानूनी कार्यवाही की जाएगी सभी को होली एवं ईद की शुभकामनाएं देकर सभी का आभार धन्यवाद कर मीटिंग समाप्ति की घोषणा की गई।








