Site icon Thenews15.in

भाजपा स्थापना दिवस पर घर-घर फहराया गया पार्टी का झंडा

 जनकल्याण योजनाओं की दी गई जानकारी

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर बन्दरा पश्चिमी मंडल के अंतर्गत रामपुर महिनाथ स्थित बूथ संख्या 250 व 251 पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘गांव और बस्ती चलो अभियान’ के तहत प्रत्येक घर पर पार्टी का झंडा फहराया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में संचालित विभिन्न गरीब कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुँचाई।

इस कार्यक्रम में बन्दरा पूर्वी मंडल अध्यक्ष अशोक सिंह, बन्दरा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष देवेंद्र पाण्डेय, गायघाट के भाजपा नेता अशोक कुमार सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष फेकू राम, ओबीसी मोर्चा के जिला कार्यसमिति सदस्य विक्रम कुमार तथागत, तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता बालदेव सहनी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर पार्टी की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

Exit mobile version