Parliament Security Breach : ‘ बीएसपी सांसद ने आरोपी को पकड़ा, कहा लगा – नहीं बचेगी जान 

Parliament Security Breach: पुरानी संसद पर हमले की बरसी आज 13 दिसंबर को पूरा देश मना रहा है। 2001 में पुरानी संसद में हुए आतंकी हमले की बरसी पर आज नई संसद में भी वह हो गया, जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की होगी. शीतकालीन सत्र की कार्यवाही बुधवार को चल रही थी। लोकसभा में पश्चिम बंगाल के मालदह उत्तर से बीजेपी सांसद खगेन मुर्मू बोल रहे थे। सभापति की कुर्सी पर थे बीजेपी सांसद राजेंद्र अग्रवाल. तभी अचानक दर्शक दीर्घा से किसी के कूदने की आवाज आई।

यह कुछ ऐसा था जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी. सभी सांसद चौंक गए थे। कोई कुछ समझ पाता कि युवक एक बेंच से दूसरी बेंच पर कूदने लगा। तभी बीएसपी के सांसद मलूक नागर युवक की तरफ बढ़े और उसे दबोच लिया. उस शख्स ने अपने हाथ में मौजूद कनस्तर खोल दिया, जिससे पीला धुआं निकलने लगा। संसद में खलबली मच गई थी।

“लगा अब जान नहीं बचेगी”

आरोपी को दबोचने वाले बीएसपी सांसद ने पूरी कहानी बताई है. नागर ने  बताया, ‘जहां पर हमलोगों की सीट है, वहीं ऊपर दर्शक दीर्घा है. शून्य काल चल रहा था, 5-7 मिनट ही बचे थे।  अचानक मुझे लगा कि जैसे किसी ने मेरी बेंच को धक्का दे दिया है. मैं कुछ समझ पाता, उससे पहले युवक बेंच पर कूदने लगे”

उन्होंने बताया, “लग रहा था जान नहीं बचेगी. जब मैं उसके पीछे भागा तो युवक कहने लगा तानाशाही नहीं चलेगी.” नागर ने बताया, ‘वह सीटों के ऊपर से जंप करने लगा। जब हम उसे पकड़ने भागे तो वो कहने लगा- नजदीक मत आओ, नजदीक मत आओ, तानाशाही नहीं चलेगी. नजदीक पहुंचते ही उसने जूता निकाल लिया, उसमें से कुछ निकाला और धुआं फैल गया.’

“सारे सांसद थे चकित, मच गई थी खलबली’

नागर ने बताया कि युवक के कूदते ही पीठासीन पदाधिकारी राजेंद्र अग्रवाल ने सदन की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित करने की घोषणा कर दी. सारे सांसद घबरा गए थे। मलूक नागर ने कहा कि एक वक्त ऐसा लगा कि हमारी जान बच पाएगी या नहीं. वहीं, बीजेपी सांसद प्रताप सारंगी ने आरोपियों को आतंकी बताया है।

आपको बता दें कि सदन की कार्यवाही स्थगित करने की घोषणा करते समय बीजेपी सांसद राजेंद्र अग्रवाल भी बहुत घबराए दिख रहे थे और उनकी आवाज लड़खड़ा रही थी. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी उस वक्त सदन में ही मौजूद थे।

  • Related Posts

    Shiv Sena UBT Crisis: टूट गई ‘उद्धव की सेना’, एकनाथ शिंदे की शिवसेना को मिला 6 सांसदों का समर्थन
    • TN15TN15
    • June 17, 2026

    महाराष्ट्र में एक बार फिर उद्धव ठाकरे को…

    Continue reading
    शिवसेना UBT छोड़ने वाले सांसदों के सामने संजय राउत ने रखी शर्त, ‘जिन्हें जाना है वो पहले…’
    • TN15TN15
    • June 17, 2026

    उद्धव बालासाहेब ठाकरे की शिवसेना का साथ छोड़कर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ. अम्बेडकर द्वारा मनुस्मृति की आलोचना और नीत्शे की उसकी व्याख्या

    • By TN15
    • June 18, 2026
    डॉ. अम्बेडकर द्वारा मनुस्मृति की आलोचना और नीत्शे की उसकी व्याख्या

    ‘यूपी में बाबा, बंगाल में दादा, बिहार में सम्राट बैठा है’, CM की दो टूक, ‘कोई माई का लाल…’

    • By TN15
    • June 17, 2026
    ‘यूपी में बाबा, बंगाल में दादा, बिहार में सम्राट बैठा है’, CM की दो टूक, ‘कोई माई का लाल…’

    किसान संघर्ष मोर्चा ने यमुना एक्सप्रेसवे टोल मैनेजमेंट के विरुद्ध किया प्रदर्शन

    • By TN15
    • June 17, 2026
    किसान संघर्ष मोर्चा ने यमुना एक्सप्रेसवे टोल मैनेजमेंट के विरुद्ध किया प्रदर्शन

    सड़क हादसे में मां की मौत, शव के पास हाथ जोड़कर रोती 6 वर्षीय मासूम का वीडियो वायरल

    • By TN15
    • June 17, 2026
    सड़क हादसे में मां की मौत, शव के पास हाथ जोड़कर रोती 6 वर्षीय मासूम का वीडियो वायरल

    बिहार: युवक ने पुलिस पर तान दी पिस्टल, कहा- ठोक देंगे