पूर्णिया में पप्पू यादव का सियासी वार

 प्रशांत किशोर, तेजस्वी और ‘हिंद सेना’ पर तीखा हमला

 एनडीए को हराने का दिया मंत्र

दीपक कुमार तिवारी। पटना/पूर्णिया।

चुनावी सरगर्मी के बीच पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने रविवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई राजनीतिक चेहरों पर करारा हमला बोला और विपक्ष की एकजुटता को ही बीजेपी-एनडीए को हराने का मूल मंत्र बताया।

सबसे पहले उन्होंने प्रशांत किशोर पर निशाना साधते हुए कहा कि “काले धन और घमंड के बावजूद वे पटना में 5000 लोगों की भीड़ नहीं जुटा सके।” उन्होंने दावा किया कि पटना डीएम ने उनकी रैली को लेकर किए गए ट्रैफिक जाम के झूठ का पर्दाफाश कर दिया है। ‘हिंद सेना’ के गठन पर शिवदीप लांडे को घेरते हुए पप्पू यादव ने कहा कि, “जो व्यक्ति महाराष्ट्र का रहने वाला है, वह बिहार में पार्टी बना रहा है, जबकि आईजी पद की जिम्मेदारी तक ढंग से नहीं निभा सका।” उन्होंने उन पर भूमि दलाली में शामिल होने का भी आरोप लगाया। प्रशांत किशोर को लेकर एक तीखी टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा, “जो बाप का नहीं हुआ, वो किसी का क्या होगा?” उन्होंने याद दिलाया कि प्रशांत किशोर ने कभी नीतीश कुमार को ‘बाप’ कहा था और आज वही उनके राजनीतिक श्राद्ध करवा रहे हैं।

एनडीए में मुख्यमंत्री पद की होड़ पर तंज कसते हुए पप्पू यादव ने कहा कि, “गिरिराज सिंह, मंगल पांडे, सम्राट चौधरी, संजय झा और दिलीप जायसवाल जैसे 40 नेता सीएम बनने के लिए कतार में हैं। कोई नया भी बन सकता है।” तेजस्वी यादव के सीएम दावेदारी पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि, “मुख्यमंत्री कौन बनेगा, यह मुद्दा नहीं है। मुद्दा है एनडीए को हराना। इसका फैसला राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, माले और लालू यादव करेंगे।” सचिन पायलट के हालिया बयान का हवाला देते हुए पप्पू यादव ने तेजस्वी को संयम और विनम्रता बरतने की नसीहत दी और कहा कि “गठबंधन और कांग्रेस के बिना बीजेपी को हराया नहीं जा सकता।” पप्पू यादव के तीखे तेवरों और बेबाक बयानों से स्पष्ट है कि वे आगामी चुनाव में बड़ी भूमिका निभाने की तैयारी में हैं, और विपक्षी एकता को मजबूत करने के लिए आक्रामक रणनीति अपना रहे हैं।

  • Related Posts

    सोनिया गांधी की किताब को अब ये कंपनी करेगी पब्लिश, विवाद के बीच ऐलान
    • TN15TN15
    • September 4, 2026

    कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की किताब Belonging: A…

    Continue reading
    झारखंड, दिल्ली-महाराष्ट्र में SIR पर बवाल, विपक्ष बोला- ‘BJP को जिताने के लिए…’
    • TN15TN15
    • September 2, 2026

    चुनाव आयोग की स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) को…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बडगाम में एक आतंकी ढेर, जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी

    • By TN15
    • September 4, 2026
    बडगाम में एक आतंकी ढेर, जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी

    श्यामलाल महाविद्यालय (सांध्य) में गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर

    • By TN15
    • September 4, 2026
    श्यामलाल महाविद्यालय (सांध्य) में गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर

    प्रेस क्लब ऑफ इंडिया समेत कई पत्रकार संगठनों ने बृहस्पतिवार को साकेत थाने में दो स्वतंत्र महिला पत्रकारों से कथित मारपीट की निंदा की

    • By TN15
    • September 4, 2026
    प्रेस क्लब ऑफ इंडिया समेत कई पत्रकार संगठनों ने बृहस्पतिवार को साकेत थाने में दो स्वतंत्र महिला पत्रकारों से कथित मारपीट की निंदा की

    स्वतंत्र भारद्वाज पर एक्शन में दिल्ली पुलिस, बुलंदशहर से लिया हिरासत में 

    • By TN15
    • September 4, 2026
    स्वतंत्र भारद्वाज पर एक्शन में दिल्ली पुलिस, बुलंदशहर से लिया हिरासत में 

    CJP के आशुतोष रांका ने अखिलेश यादव से की मुलाकात, क्या हुई बात?

    • By TN15
    • September 4, 2026
    CJP के आशुतोष रांका ने अखिलेश यादव से की मुलाकात, क्या हुई बात?

    घर देवकी-वसुदेव के, कृष्ण लिए अवतार

    • By TN15
    • September 4, 2026
    घर देवकी-वसुदेव के, कृष्ण लिए अवतार