Site icon Thenews15.in

प्रियंका गांधी से मिले पप्पू यादव

पटना । पूर्णिया लोकसभा सीट से निर्दलीय जीतकर सांसद बने पप्पू यादव ने सोमवार को कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात की। पप्पू यादव ने इस मुलाकात को लेकर कहा कि बिहार के चुनाव परिणाम पर उन्होंने चर्चा की।

पप्पू यादव ने एक्स पर शेयर कर लिखा है, “देश और बिहार की राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा हुई। एक ही संकल्प है, इस बार सौ पार, अगली बार कांग्रेस बहुमत पार, बनाना है इंडी गठबंधन की मजबूत सरकार। वंचितों गरीबों के नायक राहुल जी बनेंगे पीएम ।

इससे पहले पप्पू यादव ने केंद्र में बनी नई सरकार को लेकर कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को विशेष पैकेज मांगना चाहिए। उन्होंने कहा कि आरएसएस नहीं चाहेगा कि यह सरकार ठीक से चले।

Exit mobile version