पुण्यतिथि पर याद किए गए पंडित जवाहर लाल नेहरू

नजीबाबाद। कांग्रेस कार्यकर्ता ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री, भारत रत्न पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि मनाई। कांग्रेसियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। विचार गोष्ठी में कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष एम अकरम खां एडवोकेट ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन काल पर प्रकाश डालते हुए बताया कि देश की स्वतंत्रता से लेकर सामाजिक न्याय, आधुनिकता, शिक्षा, संविधान और लोकतंत्र की स्थापना में उनका योगदान अमूल्य है। युवा कांग्रेस कमेटी के विधानसभा अध्यक्ष अभिनव अग्रवाल एडवोकेट ने कहा कि स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू ने भारत को शून्य से शिखर तक पहुंचाया, आधुनिक भारत का निर्माण किया, भारत देश को वैज्ञानिक, आर्थिक, औद्योगिक व विभिन्न क्षेत्रों में विकासशील बनाया। देश को निरंतर ‘विविधता में एकता’ का संदेश दिया। वह हमेशा सामाजिक उत्थान व लोकतांत्रिक सिद्धांतों के पक्षधर रहे हैं। इस अतुलनीय योगदान के लिए राष्ट्र सदैव कृतज्ञता के साथ उनका स्मरण करता रहेगा। नगर पंचायत सहानपुर के युवा नगर अध्यक्ष मौहम्मद फैज एडवोकेट के संचालन में आयोजित बैठक में एम अकरम खां, मास्टर मकसूद, राकेश शर्मा, युवा विधानसभा अध्यक्ष अभिनव अग्रवाल एडवोकेट, विश्व मोहन, गोविंद सिंह कुशवाह, मौहम्मद फैज एडवोकेट, पवन कुमार, रिहान जमाल अंसारी, शारिब अंसारी एडवोकेट, फराज हुसैन एडवोकेट, मोहम्मद दानिश, वसीम अहमद आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    किसानो के सच्चे मसीहा थे चौधरी चरण सिंह : देवेन्द्र अवाना

    गांव खेत खलिहान की बात करने वाले किसान…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आईपीएस के पति आईआरएस अधिकारी पर हमला!

    • By TN15
    • May 29, 2025
    आईपीएस के पति आईआरएस अधिकारी पर हमला!

    पाक पीएम शाहबाज शरीफ ने जताई बातचीत की इच्छा : रणधीर जायसवाल

    • By TN15
    • May 29, 2025
    पाक पीएम शाहबाज शरीफ ने जताई बातचीत की इच्छा : रणधीर जायसवाल

    इतिहास रचेगा इतिहास! 

    • By TN15
    • May 29, 2025
    इतिहास रचेगा इतिहास! 

    Hathras News : दोहरे हत्याकांड में फांसी की सजा!

    • By TN15
    • May 29, 2025

    NCLT मुंबई के अफसर समेत 2 गिरफ्तार 

    • By TN15
    • May 29, 2025
    NCLT मुंबई के अफसर समेत 2 गिरफ्तार 

    40 देशों की सैन्य नेतृत्व के साथ विशेष रूप से होगी बातचीत : CDS

    • By TN15
    • May 29, 2025
    40 देशों की सैन्य नेतृत्व के साथ विशेष रूप से होगी बातचीत  : CDS