पंचायती राज मंत्री केदार गुप्ता ने मलंगा जलसा में कहा, बिहार की खूबसूरती है विविधता में एकता

मुजफ्फरपुर/बंदरा। पंचायती राज मंत्री केदार गुप्ता ने बंदरा प्रखंड के मलंगा में आयोजित जलसा कार्यक्रम में हिस्सा लिया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि सभी धर्म आपसी भाईचारे का संदेश देते हैं और कोई भी धर्म चोरी या बेईमानी की शिक्षा नहीं देता। ईश्वर एक है, जिसे अलग-अलग नामों से पुकारा जाता है।

मंत्री ने बिहार की विविधता में एकता की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह राज्य की सबसे बड़ी खूबसूरती है। उन्होंने 2005 के बाद से एनडीए सरकार के कार्यकाल में हुए सकारात्मक बदलावों का जिक्र किया। उन्होंने कहा, “पिछले 18 वर्षों में बिहार में एक भी सांप्रदायिक दंगा नहीं हुआ है। विपक्षी पार्टियां तुष्टिकरण की राजनीति कर लोगों को लड़ाने का काम करती हैं, लेकिन एनडीए सरकार ने गरीबों और वंचितों के अधिकारों को प्राथमिकता दी है।”

उन्होंने बिहार में विकास की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए कहा कि अब राज्य के किसी भी कोने से राजधानी पटना तक आसानी से पहुंचा जा सकता है। पहले जहां लोग मोबाइल चार्ज करने के लिए तरसते थे, वहीं अब हर घर में 24 घंटे बिजली उपलब्ध है। यह सब एनडीए सरकार की मेहनत और योजनाओं का नतीजा है।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक महेश्वर प्रसाद यादव, जदयू नेता प्रभात किरण, जयप्रकाश यादव और सरपंच पति मोहम्मद चांद समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

    किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

    A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

    A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

    सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!

    सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!

    CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा

    CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा

    Delhi Jantar Mantar Protest : फिरोजाबाद और अलीगढ़ से भी बुलाई जा रही फ़ोर्स फोर्स दिल्ली रवाना

    Delhi Jantar Mantar Protest : फिरोजाबाद और अलीगढ़ से भी बुलाई जा रही फ़ोर्स फोर्स दिल्ली रवाना

    CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द

    CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द