किरतपुर। नगर पालिका परिषद किरतपुर में बृहस्पतिवार को होर्डिंग्स हटाओ अभियान चलाया गया। अधिशासी अधिकारी मेघा गुप्ता के निर्देश पर पालिका टीम ने नगर भर में लगे बिना अनुमति के होर्डिंग्स को हटवाया।जानकारी के अनुसार, नगर में कई स्थानों पर स्वामियों द्वारा बिना पालिका की अनुमति के होर्डिंग्स लगाए गए थे। शासन के आदेशानुसार ऐसे अवैध होर्डिंग्स को हटाने की कार्यवाही की गई। अभियान के दौरान हटाए गए सभी होर्डिंग्स को पालिका कार्यालय में जमा कराया गया है। इस दौरान पालिका कर निरीक्षक ज्ञानेश्वरानंद, बाबूराम, उमेंदर कुमार, सोनू, संजीव एंव सफाई नायक प्रेम सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।








