जम्मू-कश्मीर के पुंछ में पाकिस्तानी आतंकी ढेर (लीड-1)

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में मंगलवार को सुरक्षा बलों ने लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के वांछित पाकिस्तानी आतंकवादी अबू जरार को मार गिराया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुंछ जिले के सुरनकोट के बफलियाज गांव में जारी मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का अबू जरार मारा गया।

उन्होंने कहा, “वह सुरक्षा बलों की वांछित (वॉन्टेड) सूची में था। जिस इलाके में मुठभेड़ चल रही है, वह घना जंगली क्षेत्र है।”

उन्होंने कहा, “क्षेत्र की घेराबंदी करने के लिए अतिरिक्त बल भेजा गया है, क्योंकि वहां एक और आतंकवादी के छिपे होने की संभावना है।”

सूत्रों ने कहा, “अबू जरार राजौरी और पुंछ जिलों में सक्रिय था। मारे गए आतंकवादी के कब्जे से एक एके-47 राइफल, चार मैगजीन, एक ग्रेनेड और कुछ भारतीय मुद्रा बरामद हुई है।”

आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष जानकारी के आधार पर पुलिस और सेना की एक संयुक्त टीम ने इलाके को घेर लिया और तलाशी अभियान शुरू करने के बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

जैसे ही सुरक्षा बल उस स्थान पर पहुंचे, जहां आतंकवादी छिपे हुए थे, भारी मात्रा में गोलीबारी की चपेट में आ गए, जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई।

Related Posts

वैभव सूर्यवंशी बहुत स्मार्ट…ईशान किशन ने बोला 

दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल ईस्ट जोन और…

Continue reading
महाराष्ट्र: बच्चों संग किले से कूदकर महिला पहलवान ने दी जान, FIR दर्ज

महाराष्ट्र के धाराशिव जिले में मशहूर नलदुर्ग किले…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

क्या भारत में पुलिस किसी व्यक्ति को नजरबंद (House Arrest) कर सकती है?

क्या भारत में पुलिस किसी व्यक्ति को नजरबंद (House Arrest) कर सकती है?

देश को गृह युद्ध की ओर धकेल रही खुद केंद्र सरकार ?

देश को गृह युद्ध की ओर धकेल रही खुद केंद्र सरकार ?

वैभव सूर्यवंशी बहुत स्मार्ट…ईशान किशन ने बोला 

वैभव सूर्यवंशी बहुत स्मार्ट…ईशान किशन ने बोला 

महाराष्ट्र: बच्चों संग किले से कूदकर महिला पहलवान ने दी जान, FIR दर्ज

महाराष्ट्र: बच्चों संग किले से कूदकर महिला पहलवान ने दी जान, FIR दर्ज

कनॉट प्लेस में आधी रात तक खुलेंगे 11 टॉयलेट, NDMC का फैस

कनॉट प्लेस में आधी रात तक खुलेंगे 11 टॉयलेट, NDMC का फैस

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर, मायावती बोलीं- ‘यह सही नहीं है’

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर, मायावती बोलीं- ‘यह सही नहीं है’