भारत के मास्टरस्ट्रोक से बिलबिला रहा है पाकिस्तान : मंगल पाण्डेय

पटना। स्वास्थ्य व विधि मंत्री मंगल पाण्डेय ने कहा है कि आतंकियों को पालने-पोषने व संरक्षण देने में माहिर आंतकवाद का सरगना पाकिस्तान अब जमींदोज होने के कगार पर है। भारत में पहलगाम जैसी आतंकी घटना को अंजाम देने वाले पाकिस्तान की अब खैर नहीं। देष के यषस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की कूटनीति के आगे पड़ोसी मुल्क घुटने टेकने लगा है। पीएम मोदी ने बिहार की धरती से खुला ऐलान कर दिया है कि आंतकी और आतंकियों के सरपरस्तों की बची हुई जमीं भी अब छीनने वाली है। उसी क्रम में भारत के द्वारा सिंधु जल सन्धि रद्द करने की घोषणा से ही पाकिस्तान हुक्मरा बिलबिलाने लगा है।

श्री पाण्डेय ने कहा कि भारत ने जैसे ही जल सन्धि स्थगित किया है। पाकिस्तान के कमोबेश सारे नेता हकलाने लगे हैं। असल में ऐसे ही निर्णय कुषल राजनीति का हिस्सा होता हैं। अब पाकिस्तानी मीडिया भारत द्वारा झेलम में ज्यादा पानी छोड़े जाने की भ्रामक खबर भी फैला रहा है। इस वजह से पाकिस्तान में डर के कारण बाढ़ का अलर्ट जारी हो चुका है। बावजूद इसके पाकिस्तान का हलक अब भी सूख रहा है। श्री पांडेय ने आगे कहा कि दरअसल भारत के लोगों में जो आक्रोश है, वो आक्रोश पूरी दुनिया में है। पहलगाम की बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले के बाद भारत को लगातार दुनिया भर का समर्थन मिल रहा है।

श्री पाण्डेय ने कहा है कि आतंकी और आतंक के आका चाहते हैं, कश्मीर फिर से तबाह हो जाए और इसलिए इतनी बड़ी साजिश को अंजाम दिया। आतंकवाद के खिलाफ इस निर्णायक लड़ाई में देश की एकता, 140 करोड़ भारतीयों की एकजुटता, भारत की सबसे बड़ी ताकत है। यही एकता, आतंकवाद के खिलाफ भारत की निर्णायक लड़ाई का आधार होगा।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी