1971 की हार से पाकिस्तान ने नहीं सीखा सबक

नई दिल्ली| बड़ी संख्या में भारतीयों का मानना है कि पाकिस्तान ने 1971 की अपमानजनक सैन्य हार से कोई सबक नहीं सीखा है। आईएएनएस-सीवोटर स्नैप पोल के अनुसार, संकटग्रस्त पड़ोसी देश पिछले 50 वर्षो में भारत के प्रति और भी खतरनाक और प्रतिशोधी हो गया है। यह जानकारी 1971 के बांग्लादेश मुक्ति संग्राम की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित एक राष्ट्रव्यापी सर्वेक्षण से मिली। सर्वेक्षण के लिए नमूना आकार 2,339 था।

स्नैप पोल के अनुसार, 35 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने कहा कि पाकिस्तान भारत के प्रति अधिक खतरनाक और प्रतिशोधी हो गया है क्योंकि देश को 1971 में करारी हार का सामना करना पड़ा था, जब भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना को करारी शिकस्त दी थी।

उत्तरदाताओं में से 27.7 प्रतिशत ने महसूस किया कि पाकिस्तान ने अपनी हार से सबक नहीं सीखा है। वहीं 21.8 प्रतिशत ने कुछ अलग महसूस किया। इनलोगों का मानना था कि देश ने 1971 की हार से सबक सीखा है। साक्षात्कार में शामिल लोगों में से कुल 15.4 प्रतिशत ने कहा कि देश ने इतिहास के सबसे छोटे सैन्य संघर्षों में से एक से केवल कुछ सबक सीखे हैं।

राजनीतिक बंटवारे पर नजर डालें तो इस मुद्दे पर एनडीए के वोटर और विपक्षी वोटर्स दोनों की राय एक जैसी थी।

सर्वेक्षण के परिणामों ने आगे खुलासा किया कि अधिकांश भारतीयों का मानना है कि भविष्य में भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण संबंध बने रहेंगे।

सर्वेक्षण में, जहां 37.1 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने कहा कि वे भविष्य में भारत के साथ पाकिस्तान के अच्छे संबंध के बारे में आशावादी नहीं हैं, वहीं 21.9 प्रतिशत ने कहा कि दोनों के बीच संबंध वास्तव में खराब होंगे। साक्षात्कार में शामिल लोगों में से केवल 22.6 प्रतिशत ने भविष्य में भारत-पाक संबंधों के बारे में आशावाद व्यक्त किया।

Related Posts

आतंकी मसूद पर पाक ने बढ़ाया इनाम तो भारत ने बताई औकात

पाकिस्तान के जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी अजहर मसूद पर…

Continue reading
प्रधानमंत्री जी रूस के राष्ट्रपति श्री पुतिन से रूस में शहीद भारतिय नौजवानों के लिए मुआवजा तो मांगिये : रघु ठाकुर

पिछले दिनों भारत से 13 नौजवान जो उत्तर…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

आतंकी मसूद पर पाक ने बढ़ाया इनाम तो भारत ने बताई औकात

आतंकी मसूद पर पाक ने बढ़ाया इनाम तो भारत ने बताई औकात

सचिन पायलट ने पास की पंजाब में ‘अग्निपरीक्षा’? इस तस्वीर ने बढ़ाई विपक्ष की टेंशन!

सचिन पायलट ने पास की पंजाब में ‘अग्निपरीक्षा’? इस तस्वीर ने बढ़ाई विपक्ष की टेंशन!

नोएडा श्रमिक प्रदर्शन मामले में वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को जमानत मिली, जेल से छूटने में फंसा ये पेंच?

नोएडा श्रमिक प्रदर्शन मामले में वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को जमानत मिली, जेल से छूटने में फंसा ये पेंच?

यूपी के स्कूलों का ऑडिट करेगी CJP, सौरभ दास ने युवाओं से की ये अपील

यूपी के स्कूलों का ऑडिट करेगी CJP, सौरभ दास ने युवाओं से की ये अपील

‘राहत देने की बजाय मोदी सरकार…’, UPI पर टैक्स को लेकर खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला

‘राहत देने की बजाय मोदी सरकार…’, UPI पर टैक्स को लेकर खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला

कानपुर में कलयुगी ‘ममता’ का खौफनाक ड्रामा: आशिक़ी बचाने के लिए बेटे का घोंटा गला, रातभर रटती रही ‘पेट दर्द’ का पहाड़ा!

कानपुर में कलयुगी ‘ममता’ का खौफनाक ड्रामा: आशिक़ी बचाने के लिए बेटे का घोंटा गला, रातभर रटती रही ‘पेट दर्द’ का पहाड़ा!