पाक गर्ल की रील –  ‘हम सलाम भी करते हैं और नमस्ते भी

दीपना राजपूत ने कहा – हम हिंदू पाकिस्तान में खुश हैं’, वायरल हो रही पाकिस्तान लड़की की यह रील  

 

नई दिल्ली/इस्लामाबाद। भारत में भले ही सीएए को लेकर बवाल मचा हुआ हो पर पाकिस्तान की एक हिन्दू लड़की की रील खूब वायरल हो रही है। इस रील में तीन  लड़कियां यह कहती दिख रही हैं कि लोगों को लगता है कि पाकिस्तान में हिंदू खुश नहीं हैं, लेकिन हम यहां रहते हैं, हम त्योहार भी मनाते हैं और बेहद खुश हैं।

यह रील इंस्टाग्राम पर कराची में रहने वाली दीपना राजपूत के अकाउंट से पोस्ट की गई है. दीपना एक इंफ्लूएंसर हैं. इसमें उनके साथ दो और लड़कियां भी दिख रही हैं. रील में ये लोग कह रहे हैं कि लोगों की आम धारणा है कि पाकिस्तान में हिंदू खुश नहीं, लेकिन इसके विपरीत पाकिस्तानी हिंदू अपने देश में बहुत खुश हैं।

वीडियो को खूब पसंद कर रहे लोग

 

दीपना कहती दिख रही हैं, ‘हम पाकिस्तानी हिंदू हैं और लोगों को लगता है कि हम यहां खुश नहीं हैं. हम पाकिस्तानी हिंदू हैं और लोगों को लगता है कि हम क्रिकेट मैच में भारत को सपोर्ट करते हैं.’ रील को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है. भारत के भी कई यूजर्स ने वीडियो पर प्रतिक्रिया दी और लाइक किया. दीपना ने कहा कि हम मुस्लिम दोस्तों को सलाम बोलते हैं और वो हमें नमस्ते बोलकर ग्रीट करते हैं.

 

पाकिस्तान में सिर्फ 2.14 फीसदी हिंदू

 

पाकिस्तान में मुसलमानों के बाद सबसे ज्यादा आबादी हिंदुओं की है. हालांकि, हिंदू यहां सिर्फ 2.14 फीसदी ही हैं. 2017 की जनगणना के अनुसार, उनकी करीब 44 लाख आबादी यहां रहती है. मुस्लिमों की आबादी 96.47 फीसदी है.

साल 2018 में माइनॉरिटी वॉच रिपोर्ट में पाकिस्तानी हिंदुओं के हालात को लेकर चिंता जताई गई थी. इसमें कहा गया कि यहां अल्पसंख्यक हिंदू उत्पीड़न का सामना करते हैं. ईसाइयों की तरह हिंदू भी जबरन धर्म परिवर्तन की समस्या से जूझते हैं. यहां की अल्पसंख्यक आबादी ने भी पूजा स्थलों को तोड़े जाने और खतरों को लेकर चिंता व्यक्त की है.

 

दीपना ने साफ किया, किसी दबाव में नहीं बनाई वीडियो

 

दीपना का जन्म सिंध प्रांत के मीरपुरखास शहर में हुआ था. उन्होंने साफ किया कि वीडियो में वह और उनकी दोस्त जो कह रही हैं, वह उनकी अपनी राय है. पूरे पाकिस्तान की हिंदू आवाम की ओर से नहीं बोल रही हैं. उन्होंने यह भी साफ किया कि किसी के दबाव में उन्होंने यह रील नहीं बनाई और न ही अल्पसंख्यकों के हक को लेकर वह कोई लड़ाई लड़ रही हैं. दीपना ने कहा कि लोग उनके पोस्ट चेक देख सकते हैं कि वह कितनी अच्छी तरह से पाकिस्तान में अपने सारे हिंदू त्यौहार सेलिब्रेट करती हैं.

  • Related Posts

    V-Dem इंस्टीट्यूट की 2026 की रिपोर्ट में भारत दुनिया के निचले 20% देशों में शामिल; एकेडमिक आज़ादी खत्म
    • TN15TN15
    • June 10, 2026

    (मूल अंग्रेजी से हिन्दी अनुवाद: एस आर दारापुरी…

    Continue reading
    Iran US War: ‘तुरंत बंद हो गोलीबारी’, हाई टेंशन के बीच डोनाल्ड ट्रंप की ईरान-इजरायल को कड़ी चेतावनी

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मिडिल ईस्ट में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हमे परीक्षा नहीं, शिक्षा और रोजगार चाहिए

    • By TN15
    • June 10, 2026
    हमे परीक्षा नहीं, शिक्षा और रोजगार चाहिए

    1857 की क्रांति को दबाने में सेना पर आए खर्च की भरपाई के लिए भारतीयों पर थोपा गया था इनकम टैक्स!

    • By TN15
    • June 10, 2026
    1857 की क्रांति को दबाने में सेना पर आए खर्च की भरपाई के लिए भारतीयों पर थोपा गया था इनकम टैक्स!

    अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी, सपा बोली- इसके पीछे बीजेपी

    • By TN15
    • June 10, 2026
    अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी, सपा बोली- इसके पीछे बीजेपी

    राम मंदिर में चढ़ावे के गबन के आरोपों पर BJP नेता ने जांच करने को PM मोदी को चिट्ठी!

    • By TN15
    • June 10, 2026
    राम मंदिर में चढ़ावे के गबन के आरोपों पर BJP नेता ने जांच करने को PM मोदी को चिट्ठी!

    Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल

    • By TN15
    • June 10, 2026
    Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल

    UP में सरदार वल्लभभाई पटेल रोजगार एवं औद्योगिक क्षेत्र बनेगा युवाओं का नया भविष्य, योगी सरकार का बड़ा कदम

    • By TN15
    • June 10, 2026
    UP में सरदार वल्लभभाई पटेल रोजगार एवं औद्योगिक क्षेत्र बनेगा युवाओं का नया भविष्य, योगी सरकार का बड़ा कदम