धान की रोपनी लक्ष्य से अधिक,अब पौधों को बचाने की चिंता

 बारिश काफी कम होने से किसान परेशान

दीपक तिवारी

सीतामढ़ी। बिहार के सीतामढ़ी जिले में इस बार धान की रोपनी लक्ष्य के अनुरूप हुई है। इतना ही नही जो लक्ष्य था, उससे अधिक क्षेत्र में रोपनी हुई है। जिले में 106889.552 हेक्टेयर में धान की रोपनी का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। कृषि विभाग की मानें तो लक्ष्य से अधिक 107070.50 हेक्टेयर में धान की रोपनी हुई है। हालांकि अब किसानों को उक्त धान के पौधों को बचाने की चिंता सताने लगी है। बारिश नही होने और धूप अधिक पड़ने का प्रतिकूल प्रभाव धान के पौधों पर पड़ने लगा है।
धान की रोपनी लक्ष्य का 100.17 प्रतिशत हुआ है। धान के खेतों में पानी तो नहीं लगा है, पर दो-चार दिनों पर हो रही हल्की बारिश से धान की फसल को इससे संजीवनी मिल रही है। हालांकि अच्छी उपज के लिए धान के खेतों में पानी लगा रहना जरूरी है। मॉनसून की बेरुखी से जिले में सामान्य से काफी कम बारिश हुई है। जुलाई के महीने में तो महज 8 से 9 दिन ही बारिश हुई, जबकि अगस्त महीने में भी अब तक 8 से 11 दिन तक बारिश हुई है।
जुलाई महीने में जिले में औसतन 388.10 मिलीमीटर वर्षा होने चाहिए, जबकि महज 208.84 मिलीमीटर वर्षा हुई। इसी तरह अगस्त में 211.30 मिलीमीटर वर्षा होनी चाहिए, जबकि 24 अगस्त तक 142.14 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। जुलाई महीने में सामान्य से 179.16 मिलीमीटर कम बारिश रिकार्ड की गई। यही स्थिति अगस्त महीने में है। अब तक 200 मिलीमीटर से अधिक वर्षा हो जानी चाहिए, जबकि महज 142.14 मिलीमीटर ही वर्षा हुई है।
जिले के परसौनी, मेजरगंज, बैरगनिया और चोरौत आदि प्रखंडों में अगस्त महीने में काफी कम वर्षा हुई है। दूसरी तरफ सावन-भादो में आसमान में आग बरस रहा है। तापमान 38-39 डिग्री के आसपास रह रहा है। धान के खेतों में नमी रहने की वजह से पौधे तो हरे-भरे दिख रहे हैं, पर प्रचंड धूप की वजह से उसका पोषण सही से नहीं हो पा रहा है। रून्नीसैदपुर के किसान राम श्रृंगार सिंह कहते हैं कि बेहतर उत्पादन के लिए धान के खेतों में पानी लगा रहना जरूरी है। यही बात किसान हरेराम सिंह भी कहते हैं। किसानों का कहना है कि धान के खेतों में पानी लगे रहने से उसका पोषण होता है। इससे उत्पादन बेहतर होता है।
अगस्त महीने में बैरगनिया प्रखंड में 62.40, बाजपट्टी में 189.40, बथनाहा में 208.60, बेलसंड में 104.40, बोखड़ा में 229.60, चोरौत में 97.60, डुमरा में 177.60, मेजरगंज में 56.00, नानपुर में 200.20, परिहार में 129.40, परसौनी 47.00, पुपरी में 105.40, रीगा में 178.60, रुन्नीसैदपुर 174.40, सोनबरसा 169.60 सुप्पी में 132.40 और सुरसंड 153.60 मिलीमीटर बारिश हुई है।

  • Related Posts

    अम्बेडकर नगर प्राइमरी स्कूल के जर्जर पहुंच पथ और नाला का 16.48 लाख से होगा नव निर्माण : गरिमा
    • TN15TN15
    • July 11, 2026

     कार्यादेश सौंपते बोलीं महापौर-वार्ड-20 के दलित- महादलित बस्ती…

    Continue reading
    बेतिया राज की जमीन और सेलिंग से फाजिल जमीन पर भूमिहीनों और गरीबों को वासगित करो : रवीन्द्र कुमार ‘रवि’

    बुल्डोजर राज के खिलाफ 20 अगस्त को विधानसभा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुंबई के लोग तय करेंगे कि मैं रील्स स्टार हूं या रियल स्टार, कोस्टल रोड वीडियो पर ट्रोलिंग के बाद बोलीं रितु तावड़े

    • By TN15
    • July 11, 2026
    मुंबई के लोग तय करेंगे कि मैं रील्स स्टार हूं या रियल स्टार, कोस्टल रोड वीडियो पर ट्रोलिंग के बाद बोलीं रितु तावड़े

    राम कपूर की ‘हरकत’ देख चढ़ा इंटरनेट का पारा, बीवी गौतमी कपूर ने भी किया पोस्‍ट, लोग बोले- ये नहीं सुधरेंगे

    • By TN15
    • July 11, 2026
    राम कपूर की ‘हरकत’ देख चढ़ा इंटरनेट का पारा, बीवी गौतमी कपूर ने भी किया पोस्‍ट, लोग बोले- ये नहीं सुधरेंगे

    चमोली में सरकारी अस्पताल की जर्जर दीवार गिरने से दर्दनाक हादसा, चिकित्सा प्रभारी की मौत

    • By TN15
    • July 11, 2026
    चमोली में सरकारी अस्पताल की जर्जर दीवार गिरने से दर्दनाक हादसा, चिकित्सा प्रभारी की मौत

    ‘पिछले जनम में सांप थी क्या?’ रवि किशन की बेटी रीवा पर भड़कीं उर्फी जावेद, बहन डॉली के कारण बवाल

    • By TN15
    • July 11, 2026
    ‘पिछले जनम में सांप थी क्या?’ रवि किशन की बेटी रीवा पर भड़कीं उर्फी जावेद, बहन डॉली के कारण बवाल

    ’15 जुलाई को पाकिस्तान से आजादी का करेंगे ऐलान’, PoK के नेताओं ने शहबाज को दिया अल्टीमेटम   

    • By TN15
    • July 11, 2026
    ’15 जुलाई को पाकिस्तान से आजादी का करेंगे ऐलान’, PoK के नेताओं ने शहबाज को दिया अल्टीमेटम   

    युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ धनाश्री वर्मा ने इस भोजपुरी एक्ट्रेस संग किया गजब डांस 

    • By TN15
    • July 11, 2026
    युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ धनाश्री वर्मा ने इस भोजपुरी एक्ट्रेस संग किया गजब डांस