Muzaffarnagar Riots पर औवैसी का अखिलेश पर हमला- जालिम के जुल्म को नहीं भूलना चाहिए

मुजफ्फरनगर दंगे का मुद्दा अक्सर यूपी की सियासी मैदान में बार-बार उठता रहता है। ऐसे में ओवैसी ने यूपी चुनाव के बीच सवाल पूछा है कि आखिर इस दंगे का इंसाफ अबतक क्यों नहीं हुआ?

द न्यूज 15 
लखनऊ । यूपी विधानसभा चुनाव के बीच AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने अखिलेश यादव पर जोरदार जुबानी हमला बोला है। बता दें कि औवैसी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर मुजफ्फरनगर दंगा को लेकर हमला बोल रहे हैं। ओवैसी का कहा कि जालिम के जुल्म को याद रखना चाहिए।

बता दें कि यूपी में अगस्त- सितंबर 2013 में मुजफ्फरनगर दंगा हुआ था। जिसमें आंकड़ों के मुताबिक 60 से अधिक लोगों की जान गई थी। इसको लेकर ओवैसी ने कहा कि मुजफ्फरनगर का दंगा अखिलेश यादव के कार्यकाल में हुआ था। आज वो आपसे वोट मांग रहे हैं। उन्होंने कौन सा इंसाफ किया? सच तो यह है कि जालिम के जुल्म को नहीं भूलना चाहिए। ओवैसी ने कहा कि सच यह है कि जबतक मजलूम को इंसाफ नहीं मिल जाता, हम इंसाफ के लिए लड़ते रहेंगे। उन्होंने कहा कि जिन महिलाओं की इज्जत लूटी गई, जिनकी जमीनें छीन ली गईं, जिन लोगों पर अत्याचार हुआ। जिन घरों से बच्चों की चीखें निकलीं…उस वक्त तो अखिलेश यादव ही मुख्यमंत्री थे न। उनसे सवाल पूछो..वो कुछ नहीं कहेंगे। दल-बदलुओं के लिए आसान नहीं जीत की राह, कहां पर किसका है कड़ा इम्तिहान, जानें

बता दें कि मुजफ्फरनगर दंगे का मुद्दा उत्तर प्रदेश की सियासी जंग में बार-बार उठाया जाता रहा है। ऐसे में ओवैसी ने सवाल पूछा कि उत्तर प्रदेश में जब मुज़फ़्फ़रनगर फ़सादात हुआ तब राज्य में अखिलेश यादव की सरकार थी। दंगा पीड़ितों को अब तक इंसाफ क्यों नहीं मिला?

बता दें कि रिपोर्ट के मुताबिक इस दंगे में 40 हजार से ज्यादा लोग बेघर होना पड़ा था। बता दें कि यह दंगा मुज़फ़्फ़रनगर जिले के कवाल गांव में जाट-मुस्लिम के बीच शुरू हुआ था। दंगा भड़कने के बाद इस जगह पर कर्फ्यू लगा दिया गया था। हालात इस कदर बिगड़े कि सेना बुलानी पड़ी। करीब 20 दिनों तक कर्फ्यू रहा। जानकारी के मुताबिक इस दंगे में एक फोटोग्राफर और पत्रकार समेत 62 लोगों की मौत हुई थी।

यूक्रेन मामले पर ओवैसी क्या बोले: रूस-यूक्रेन युद्ध मामले में मुगलों का जिक्र आने पर असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि यूक्रेन के राजदूत इगोर पोलिखा को इतिहास का अधूरा ज्ञान है। दरअसल यूक्रेन के राजदूत ने रूसी हमले को जनसंहार बताते हुए कहा था कि इस तरह मुगलों ने राजपूतों के साथ किया था।

Related Posts

प्रचंड जीत के बीच कुछ सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की जमानत जब्त, पूर्वांचल में लगा है तगड़ा झटका
  • TN15TN15
  • March 14, 2022

द न्यूज 15 लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का ‘एग्जिट प्लान’

  • By TN15
  • March 17, 2026
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का ‘एग्जिट प्लान’

पाकिस्तान ने काबुल में 400 निर्दोष लोगों को एयर स्ट्राइक में मारा, गुस्से में भारत, बोला- ‘बर्दाश्त नहीं…’

  • By TN15
  • March 17, 2026
पाकिस्तान ने काबुल में 400 निर्दोष लोगों को एयर स्ट्राइक में मारा, गुस्से में भारत, बोला- ‘बर्दाश्त नहीं…’

हरियाणा : राज्यसभा चुनाव रिजल्ट के बाद कांग्रेस में कलह! कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

  • By TN15
  • March 17, 2026
हरियाणा : राज्यसभा चुनाव रिजल्ट के बाद कांग्रेस में कलह! कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

मुकेश सूर्यान को मिली असम चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी!

  • By TN15
  • March 17, 2026
मुकेश सूर्यान को मिली असम चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी!

टीएमसी ने उतारे 291 उम्मीदवार, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी ममता बनर्जी, इस पार्टी के लिए छोड़ी 3 सीट

  • By TN15
  • March 17, 2026
टीएमसी ने उतारे 291 उम्मीदवार, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी ममता बनर्जी, इस पार्टी के लिए छोड़ी 3 सीट

वाराणसी में गंगा की लहरों पर ‘नॉनवेज इफ्तारी’! कूड़ा नदी में फेंका, वीडियो बनाने वाले तहसीम सहित 14 गिरफ्तार

  • By TN15
  • March 17, 2026
वाराणसी में गंगा की लहरों पर ‘नॉनवेज इफ्तारी’! कूड़ा नदी में फेंका, वीडियो बनाने वाले तहसीम सहित 14 गिरफ्तार