छड़ी जाहर दीवान गंज मेले का आयोजन

अनुज कुमार शर्मा ब्यूरो

बिजनौर। माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह एवं जिलाधिकारी जसजीत कौर द्वारा आज महात्मा विदुर की तपोभूमि पर श्रावण मास में आयोजित छड़ी जाहर दीवान गंज मेला का संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं विधि विधान से पूजन अर्चना कर उद्घाटन किया। जिला पंचायत अध्यक्ष एवं जिलाधिकारी द्वारा मेले को शांतिपूर्वक एवं सकुशल रूप से सम्पन्न होने की कामना की गई।
जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह ने मेले आयोजन की व्यवस्था एवं सुरक्षा पर संतोष व्यक्त करते हुए अपने संबोधन में कहा कि उत्साह व उमंग भरे इस मेले को जिले के लोग लम्बे समय से मनाते आ रहे हैं और जिले के असंख्य लोग यहां आकर अपनी आस्था को प्रकट करते है। उन्होंने जिले के प्रशासनिक, पुलिस अधिकारियों तथा मेले में व्यवस्था बनाने वाले अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओ की सुख सुविधाएं, सुरक्षा व मेले में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि मेले में पालोथीन का प्रयोग पूर्णतः प्रतिबन्धित कराएं तथा मेले में समस्त प्रमुख स्थान पर सीसीटीवी कैमरों का प्रयोग भी सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा की वह अपनी उचित व्यवस्था व अपने दायित्वों व कर्तव्यों का पालन कर मेले में आने वाले बडी संख्या में लोगों को ध्यान में रखकर मेले की व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित करें।
जिलाधिकारी श्रीमती कौर ने कहा कि छड़ी जाहर दीवान गंज मेला पौराणिक धार्मिक पर्व है, जो हमें गंगा-जमुनी तहजीब की सीख देता है। उन्होंने कहा कि मेले हमारी संस्कृति का प्रतिक है तथा यह हमारी धरोहर है, इन्हें सद्वभाव के साथ मनाना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने मेले में शिकायत केन्द्र व खोया पाया केन्द्र स्थापित करने व उसका 24 घंटे संचालन कराने के निर्देश दिये।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, समस्त जिला पंचायत सदस्य, जन प्रतिनिधिगण एवं गणमान्य लोग सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

  • Related Posts

    …तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज
    • TN15TN15
    • March 14, 2026

    संभल की मस्जिद में नमाज पढ़ने वालों की…

    Continue reading
    आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? 26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले सपा मुखिया 
    • TN15TN15
    • March 11, 2026

    उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्वामी शंकराचार्य…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

    • By TN15
    • March 14, 2026
    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

    • By TN15
    • March 14, 2026
    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

    • By TN15
    • March 14, 2026
    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

    भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

    • By TN15
    • March 14, 2026
    भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

    …तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

    • By TN15
    • March 14, 2026
    …तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

    सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला

    • By TN15
    • March 14, 2026
    सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला