जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन

 विधानसभा चुनाव की तैयारी पर चर्चा

राजापाकर (वैशाली)। ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा एवं स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने और लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से लोजपा रामविलास की जिला इकाई द्वारा विदुपुर प्रखंड में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने को लेकर कार्यकर्ताओं को जागरूक करना था।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष डॉ. संजीव कुमार निराला ने की, जबकि संचालन धर्मवीर यादव ने किया। जन संवाद के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर रणनीति भी तय की गई। जिला स्तर पर यह निर्णय लिया गया कि सभी प्रखंडों में ऐसे संवाद कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा ताकि जनता से सीधा जुड़ाव बन सके।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, प्रधान महासचिव मुकेश पासवान, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर, प्रदेश महासचिव राज कुमार पासवान एवं हरिहर पासवान, जिला उपाध्यक्ष अशोक पंडित, चंदन कुमार श्रीवास्तव, अनिल कुमार सिंह, राजीव कुमार निराला, सोनू कुमार, अवधेश पासवान, मुरारी पासवान सहित सभी पंचायतों के अध्यक्ष व बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रखंड अध्यक्ष डॉ. निराला ने सभी उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का फूल-माला एवं बुके देकर स्वागत किया।

जन संवाद कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि लोजपा रामविलास आगामी विधानसभा चुनाव में शत-प्रतिशत सीटों पर जीत दर्ज करने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेगी।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका! TMC के खातों के मामले पर अहम टिप्पणी

    ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका! TMC के खातों के मामले पर अहम टिप्पणी

    Asian Games: श्रीलंका को हराकर फाइनल में भारत, गोल्ड मेडल के लिए भिड़ेंगे इंडिया-पाकिस्तान

    Asian Games: श्रीलंका को हराकर फाइनल में भारत, गोल्ड मेडल के लिए भिड़ेंगे इंडिया-पाकिस्तान

    Explained: UP चुनाव से पहले INDIA गठबंधन में टूट या प्रेशर पॉलिटिक्स?  

    Explained: UP चुनाव से पहले INDIA गठबंधन में टूट या प्रेशर पॉलिटिक्स?  

    ‘तो मैं बता दूंगा…’ इस्तीफा देने के सवालों पर राजा वडिंग की पहली प्रतिक्रिया

    ‘तो मैं बता दूंगा…’ इस्तीफा देने के सवालों पर राजा वडिंग की पहली प्रतिक्रिया

    द फेस्टिवल ऑफ अल्टरनेटिव्स 2 अक्टूबर से तारा में विकल्पों पर होगी चर्चा

    द फेस्टिवल ऑफ अल्टरनेटिव्स 2 अक्टूबर से तारा में विकल्पों पर होगी चर्चा

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती