किसान कन्वेंशन कार्यक्रम का आयोजन

तुरकौलिया। बेतिया राज की जमीन से किसानों को बेदखल करने की साज़िश बंद करने, जमीन पर लगे प्रतिबंध वापस करने, फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी देने व 60 वर्ष के अधिक उम्र के किसानों को 3000 रुपए पेंशन देने की चार सूत्री मांगों को लेकर सपही पंचायत भवन परिसर में रविवार को किसान संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में किसान कंवेंशन का आयोजन किया गया। अध्यक्षता रामबचन तिवारी ने किया। जहां कंवेंशन को संबोधित करते हुए एमएलसी महेश्वर सिंह ने कहा कि बेतिया राज के जमीन को सरकार अपनी जमीन समझ रही है। जबकि कई दशकों से यह जमीन किसानों के कब्जे में है। सरकार बिना मतलब किसानों को परेशान कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि इस मुद्दे को वह विधान परिषद में भी सवाल उठा चुके हैं। किसानों को जबतक उनका हक नही मिलेगा तबतक वह किसानों के हकहकूक की लड़ाई लड़ते रहेंगे। वही पूर्व विधायक त्रिवेणी तिवारी ने कहा कि बेतिया राज के जमीन कई प्रकार के हैं। लेकिन इधर विहार सरकार नया कानून बनाकर बेतिया राज के सभी जमीन को अपनी संपत्ति समझ रही है। लेकिन सरकार का यह सपना कभी पूरी नही होगी। अंतिम सांस तक लड़ाई लड़ेंगे। लेकिन धरती माता को कभी अपने से अलग नही होने देंगे। वही रामबचन तिवारी, रामचंद्र कुशवाहा, गिरजानंद राय, रामप्रवेश सहनी, हीरालाल प्रसाद कुशवाहा, सत्येंद्र नाथ तिवारी, शंभू यादव, रविन्द्र सिंह, कामेश्वर राम, आदि किसान नेताओं ने कहा कि सरकार किसानों के मुद्दे पर ध्यान नही दे रही है। उद्योगपति का ऋण तो माफ करतीं है लेकिन किसानों का उनको चिंता नही है। पूर्व विधायकों के पेंशन में बढ़ोत्तरी और लोकसभा सदस्यों के वेतन में वृद्धि करने के लिए सरकार के पास पर्याप्त राशि है। लेकिन किसानों को 3 हजार पेंशन देने के लिए इनके खजाने में धन नही है। उलटे अब किसानों के जमीन हड़पने की साज़िशभी रची जा रही है। सरकार केवल समाज में उन्माद फैलाने के चक्कर में हिंदू मुस्लिम करने में जुटी रहती है। इन नेताओ का कहना था कि जबतक हम लोगों के मांग को सरकार नही मानेगी तबतक आंदोलन जारी रहेगा। मौके पर कपिल देव यादव, राजन कुमार मुन्ना, रामप्रेखा सिंह, दारोगा सिंह, सत्यनारायण सिंह, मोहन महतो, जयलाल राम, राजकिशोर सिंह सहित सैकड़ों किसान मौजूद थे।

  • Related Posts

    भरत तिवारी के परिवार ने सरकारी नौकरी और मुआवजे को ठुकराया, कहा- सम्राट पहले सजा दिलाएं
    • TN15TN15
    • August 14, 2026

    आरा। भरत तिवारी के परिवार ने सीएम सम्राट…

    Continue reading
    जमीन के नीचे क्या है? बारिश के बीच धरती से उठीं आग की लपटें, पानी में उबलते बुलबुलों ने बढ़ाई लोगों में दहशत
    • TN15TN15
    • August 14, 2026

    धनबाद। धनबाद जिले से सटे बोकारो के गोमिया…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले

    • By TN15
    • August 14, 2026
    वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले

    जवाबदेह सरकार के लिए पूर्वांचल यात्रा आजमगढ़ पहुंची

    • By TN15
    • August 14, 2026
    जवाबदेह सरकार के लिए पूर्वांचल यात्रा आजमगढ़ पहुंची

    वो दर्दनाक दौर जिसे इतिहास कभी भुला नहीं सकता: विभाजन विभीषिका में बिछड़े लाखों परिवारों को कोटि-कोटि नमन

    • By TN15
    • August 14, 2026
    वो दर्दनाक दौर जिसे इतिहास कभी भुला नहीं सकता: विभाजन विभीषिका में बिछड़े लाखों परिवारों को कोटि-कोटि नमन

    ‘भारत की सहनशीलता को न समझें…’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद

    • By TN15
    • August 14, 2026
    ‘भारत की सहनशीलता को न समझें…’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद

    अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ‘सौरव के एक वीडियो की वजह से…’

    • By TN15
    • August 14, 2026
    अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ‘सौरव के एक वीडियो की वजह से…’

    ‘संदीप दीक्षित का बयान..’: पहली बार कांग्रेस से दूर हुई RJD, पार्टी MP बोले- सिर्फ राष्ट्राध्यक्ष की बात नहीं है

    • By TN15
    • August 14, 2026
    ‘संदीप दीक्षित का बयान..’: पहली बार कांग्रेस से दूर हुई RJD, पार्टी MP बोले- सिर्फ राष्ट्राध्यक्ष की बात नहीं है