तेजस डिब्बों वाली 4 राजधानी रेलों का संचालन शुरू

नई दिल्ली| भारतीय रेलवे ने तेजस ट्रेनों के साथ राजधानी एक्सप्रेस के डिब्बों के रूपांतरण के साथ बेहतरीन शुरूआत की है। जिसके तहत तेजस के स्मार्ट स्लीपर डिब्बों का इस्तेमाल यात्रा के अनुभव कराएगी। पहले चरण में चार राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनें चलाई जाएंगी। रेलवे ने लंबी दूरी की यात्रा को बढ़ाने के लिए इस आधुनिक तेजस स्लीपर ट्रेन की शुरूआत की है। भारतीय रेलवे द्वारा एक आदर्श बदलाव किया गया है। फिलहाल भारतीय रेलवे तेजस स्लीपर कोच के साथ चार राजधानी ट्रेनों का संचालन कर रहा है। स्मार्ट कोच इंटेलिजेंट सेंसर-आधारित सिस्टम की मदद से यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं इस रेल में मिलेंगी।

भारतीय रेलवे के अनुसार रेल संख्या- 20501 अगरतला-आनंद विहार राजधानी एक्सप्रेस, रेल संख्या- 20501 मुंबई-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, 12953 मुंबई-निजामुद्दीन अगस्त क्रांति राजधानी, 12309-राजेंद्र नगर-नई दिल्ली (पटना राजधानी) एक्सप्रेस से इसकी शुरूआत की जाएगी।

भारतीय रेलवे के अनुसार इन स्लीपर डिब्बों के साथ एलएचबी प्लेटफॉर्म पर अल्ट्रा मॉडर्न तेजस ट्रेनों की शुरूआत की गई है। इन अति आधुनिक ट्रेनों में स्वचालित प्रवेश द्वार, पीए/पीआईएस (यात्री सूचना प्रणाली), आग और धुआं पहचान और दमन करने वाली प्रणाली, सीसीटीवी कैमरे, बेहतर शौचालय (बायो-टॉयलेट के साथ वैक्यूम असिस्टेड फ्लशिंग, सुपीरियर टॉयलेट फिटिंग, टच फ्री साबुन डिस्पेंसर, सीलबंद वेस्टिब्यूल), एल.ई.डी. लाइट की सुविधा होगी।

रेलवे के अनुसार तेजस एक्सप्रेस 17 दिसंबर से 15 जनवरी तक सप्ताह में बुधवार को छोड़कर सभी दिनों में चलेगी। अब तक सप्ताह में चार दिन चलने वाली तेजस एक्सप्रेस को भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) सप्ताह में छह दिन चलाएगा।

गौरतलब है कि पश्चिम रेलवे द्वारा दिल्ली-मुंबई मार्ग पर पहली तेजस रेल जुलाई 2021 में चलाई गई थी। रेलवे के अनुसार एक देश में चलने वाली सभी राजधानी एक्सप्रेस रेलों को चरणबद्ध तरीके से स्मार्ट कोच लगाने का फैसला किया है।

Related Posts

 1200 करोड़ का चुनावी चंदा देने वाली मेघा इंजीनियरिंग पर सीबीआई ने दर्ज किया केस 
  • TN15TN15
  • April 13, 2024

द न्यूज 15 ब्यूरो  नई दिल्ली। चुनावी बॉन्‍ड…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

समाजवादी राजनीति का आधार विचार और संघर्ष होना चाहिए न कि सत्ता

  • By TN15
  • March 17, 2026
समाजवादी राजनीति का आधार विचार और संघर्ष होना चाहिए न कि सत्ता

होर्मुज पर गच्चा खाने के बाद बौखलाए ट्रंप, कहा – हमें किसी की जरूरत नहीं…

  • By TN15
  • March 17, 2026
होर्मुज पर गच्चा खाने के बाद बौखलाए ट्रंप, कहा – हमें किसी की जरूरत नहीं…

व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा की पूर्ति के लिए बहुसंख्यक जनता के हितों पर बार-बार मर्मांतक चोट की मोदी ने

  • By TN15
  • March 17, 2026
व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा की पूर्ति के लिए बहुसंख्यक जनता के हितों पर बार-बार मर्मांतक चोट की मोदी ने

युद्ध नहीं बुद्ध चाहिए …

  • By TN15
  • March 17, 2026

डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर और कांशीराम के राजनीतिक प्रतिमानों का तुलनात्मक विश्लेषण

  • By TN15
  • March 17, 2026
डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर और कांशीराम के राजनीतिक प्रतिमानों का तुलनात्मक विश्लेषण

प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

  • By TN15
  • March 16, 2026
प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध