कोविन पर मुनासिफ खुराक के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट सुविधा की शुरुआत

द न्यूज़ 15
नई दिल्ली। शनिवार देर रात कोविन पोर्टल की शुरआत की गई जिसमे कोरोना वाइरस से बचाव के लिए एहतियाती खुराक के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट की सुविधा है। जो लोग कोविड टीकों की एहतियाती खुराक प्राप्त करने के पात्र हैं, वे ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं। हालांकि स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि ऐसे लाभार्थियों के नए पंजीकरण की कोई जरूरत नहीं होगी।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अतिरिक्त सचिव और मिशन निदेशक विकास शील ने शनिवार देर रात एक ट्वीट में सन्देश जारी किया, “स्वास्थ्य सेवा, फंट्रलाइन वर्कर्स और वरिष्ठ नागरिकों (60 प्लस) के लिए एहतियाती खुराक के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट की सुविधा अब कोविन पर लाइव है।”

स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा, जिन लोगों ने सीओवीआईडी-19 वैक्सीन की 2 खुराक ली हैं, वे सीधे किसी भी टीकाकरण केंद्र में अपॉइंटमेंट ले सकते हैं या वॉक-इन कर सकते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 दिसंबर को घोषणा की थी कि स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं और कमजोर वरिष्ठ नागरिकों के लिए तीसरी एहतियाती खुराक की टीकाकरण प्रक्रिया 10 जनवरी से शुरू होगी।

मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि एहतियाती कोविड वैक्सीन की खुराक वही वैक्सीन होगी जो पहले लाभार्थियों को प्राथमिक खुराक के रूप में दी जाती रही है।

नीति आयोग के सदस्य-स्वास्थ्य डॉ. वी.के. पॉल ने बुधवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा था कि जिन लोगों ने मुख्य रूप से कोवैक्सीन प्राप्त किया है, वे एहतियाती खुराक के रूप में कोवैक्सीन प्राप्त करेंगे और जिन लोगों ने कोविशील्ड की प्राथमिक दो खुराक प्राप्त की है, उन्हें कोविशील्ड ही दी जाएगी।

Related Posts

 1200 करोड़ का चुनावी चंदा देने वाली मेघा इंजीनियरिंग पर सीबीआई ने दर्ज किया केस 
  • TN15TN15
  • April 13, 2024

द न्यूज 15 ब्यूरो  नई दिल्ली। चुनावी बॉन्‍ड…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

CJP का प्रोटेस्ट खत्म करने का ऐलान, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद लिया फैसला

  • By TN15
  • July 25, 2026
CJP का प्रोटेस्ट खत्म करने का ऐलान, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद लिया फैसला

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, कहा- मुझे हीरो मत बनाइए क्योंकि…

  • By TN15
  • July 25, 2026
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, कहा- मुझे हीरो मत बनाइए क्योंकि…

‘झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अभिजीत दीपके, CJP का पहला रिएक्शन

  • By TN15
  • July 25, 2026
‘झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अभिजीत दीपके, CJP का पहला रिएक्शन

NTA मॉडल फेल, शिक्षा मंत्री का त्यागपत्र दिखावा है – सीटू ने की NTA भंग करने की मांग : गंगेश्वर दत्त शर्मा

  • By TN15
  • July 25, 2026
NTA मॉडल फेल, शिक्षा मंत्री का त्यागपत्र दिखावा है – सीटू ने की NTA भंग करने की मांग : गंगेश्वर दत्त शर्मा

जंतर-मंतर प्रदर्शन: फिलहाल तीन बातें

  • By TN15
  • July 25, 2026
जंतर-मंतर प्रदर्शन: फिलहाल तीन बातें

प्रोफेसर नामवर सिंह जन्म शताब्दी समारोह

  • By TN15
  • July 25, 2026
प्रोफेसर नामवर सिंह जन्म शताब्दी समारोह