नामांकन के आखिरी दिन भाजपा के तीन और महागठबंधन के पांच प्रत्‍याशी ने भरा पर्चा

पटना। बिहार विधान परिषद के विधानसभा कोटे के ग्यारह सीटों के होने वाले चुनाव के लिए सोमवार को भाजपा के तीन और महागठबंधन के पांच प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया । भाजपा की ओर से घोषित तीन प्रत्याशी मंगल पांडेय, डा.लाल मोहन गुप्ता एवं अनामिका सिंह ने सोमवार को नामांकन किया । इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत राजग के वरिष्ठ विधायक मौजूद थे।

 

जबकि इससे पूर्व महागठबंधन की ओर से राजद के चार प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, अब्दुल बारी सिद्दीकी, सैयद फैसल अली एवं डा. उर्मिला ठाकुर और भाकपा माले से शशि यादव ने पर्चा भरा।
राजग में जदयू की ओर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं खालिद अनवर के साथ ही हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन पहले ही पर्चा भर चुके हैं।

महागठबंधन की ओर से सोमवार को नामांकन के समय राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव , प्रतापक्ष के नेता तेजस्वी यादव और बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष-सह-राज्यसभा सदस्य अखिलेश सिंह समेत महागठबंधन के अनेक वरीय नेता उपस्थित थे।

भाजपा से अनामिका सिंह और लाल मोहन गुप्ता, राजद से फैसल अली तथा उर्मिला ठाकुर और भाकपा माले नेत्री शशि यादव विधानपरिषद के लिए नये चेहरे होंगे ।
जबकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी चौथी बार तथा भाजपा के मंगल पांडेय,जदयू के खालिद अनवर और हम के संतोष कुमार सुमन पुनः विधान परिषद की सदस्यता ग्रहण करेंगे। जबकि राजद के अब्दुल बारी सिद्दिकी लम्बे समय के बाद विधान परिषद के दोबारा सदस्य बनेंगे ।

  • Related Posts

    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!
    • TN15TN15
    • March 7, 2026

    बिहार के ‌ मुख्यमंत्री रहे‌ नीतीश कुमार से…

    Continue reading
    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 
    • TN15TN15
    • March 6, 2026

    हमारे तो सब से अच्छे संबंध हैं- आरसीपी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मेरठ में करीब डेढ़ हजार दुकानों पर चलेगा बुलडोजर?

    • By TN15
    • March 10, 2026
    मेरठ में करीब डेढ़ हजार दुकानों पर चलेगा बुलडोजर?

    किसान सभा गौतम बुद्ध नगर के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने किसान मजदूर संसद में लिया हिस्सा

    • By TN15
    • March 10, 2026
    किसान सभा गौतम बुद्ध नगर के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने किसान मजदूर संसद में लिया हिस्सा

    अपराध की जड़ को समझना होगा — समाज और परिवार की भी है जिम्मेदारी

    • By TN15
    • March 10, 2026
    अपराध की जड़ को समझना होगा — समाज और परिवार की भी है जिम्मेदारी

    बिहार में भाजपा का मुख्यमंत्री बनना होगा जनादेश के साथ विश्वासघात : सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया)

    • By TN15
    • March 10, 2026
    बिहार में भाजपा का मुख्यमंत्री बनना होगा जनादेश के साथ विश्वासघात : सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया)

    सीतापुर के हिण्डोरा गांव में सोशलिस्ट किसान सभा का धरना

    • By TN15
    • March 10, 2026
    सीतापुर के हिण्डोरा गांव में सोशलिस्ट किसान सभा का धरना

    शहर-शहर LPG की किल्लत, कहीं ‘आउट ऑफ स्टॉक’ तो कहीं दाम दोगुने…

    • By TN15
    • March 10, 2026
    शहर-शहर LPG की किल्लत, कहीं ‘आउट ऑफ स्टॉक’ तो कहीं दाम दोगुने…