गाजीपुर में साथी की गिरफ्तारी पर किन्नरों ने थाने में घुसकर काटा बवाल

तोड़ी जीप, पुलिस से की हाथापाई

द न्यूज 15 
गाजीपुर । गाजीपुर में मंगलवार को हत्यारोपी साथी की गिरफ्तारी से आक्रोशित किन्नरों ने थाने में घुसकर बवाल काटा। पुलिसकर्मियों से हाथापाई की। हमले में कई पुलिस वाले भी चोटिल हुए हैं। घंटों थाने में ही किन्नर जमे रहे और पुलिस वाले समझाने की कोशिश करते रहे। पुलिस ने मामला बढ़ता देख लाठी पटकर किन्नरों को भगाने का प्रयास किया तो पथराव कर दिया गया। पथराव में वहां खड़ी पुलिस जीप के शीशे तोड़ दिये। थानाध्यक्ष के कार्यालय में घुसे किन्नरों ने कुर्सी मेज और फर्नीचर भी क्षतिग्रस्त कर दिये। मौके पर पहुंची फोर्स ने 6 उपद्रवियों को हिरासत में लिया है।
सोमवार को जमीनी विवाद के चलते भाई ने छोटे भाई की हत्या कर दी थी। इसके बाद परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने एक आरोपी राकेश यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। मंगलवार सुबह पुलिस ने दबिश देकर आरोपी राकेश की गिरफ्तारी कर ली तो उसके सहयोगी किन्नर भड़क गए। थाने पहुंचकर पहले तो उसे छोड़ने के लिए पुलिस पर दबाव बनाने लगे। जब पुलिस ने इंकार कर दिया तो हाथापाई पर आमादा हो गए।
किन्नरों के पथराव और मारपीट के बीच तीन पुलिसकर्मी भी चोटिल हुए हैं। मामले की जानकारी पाकर उच्च अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं। उपद्रवियों की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि हत्यारोपी राकेश यादव शबनम नामक किन्नर का करीबी है।

Related Posts

भारत-अमरीका कृषि व्यापार समझौता किसानों की बर्बादी लाएगा
  • TN15TN15
  • March 5, 2026

किसान संघर्ष समिति का होली मिलन कार्यक्रम संपन्न…

Continue reading
साम्राज्यवादी मंसूबे पूरा करने अमेरिका दूसरे देशों को युद्ध भूमि बना रहा : अजय खरे
  • TN15TN15
  • March 3, 2026

भारत गुटनिरपेक्ष आंदोलन नीति पर चलकर विश्व शांति…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

  • By TN15
  • March 7, 2026
गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

  • By TN15
  • March 7, 2026
क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

  • By TN15
  • March 7, 2026
 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

  • By TN15
  • March 7, 2026
स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

  • By TN15
  • March 6, 2026
RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

  • By TN15
  • March 6, 2026
ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?