शिक्षा और रोजगार मुद्दे पर प्रियंका गांधी का सीएम योगी पर निशाना 

कांग्रेस प्रभारी ने कहा- पांच वर्षों में यूपी में 16.5 लाख युवाओं ने खो दी नौकरी

द न्यूज 15 
नई दिल्ली । कांग्रेस लगातार भाजपा पर हमलावर हो रही है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश में रोजगार और शिक्षा के मुद्दों पर योगी आदित्यनाथ सरकार घेरा है।  एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि यूपी में पिछले पांच वर्षों में 16.5 लाख युवाओं ने अपनी नौकरी खो दी और चार करोड़ लोगों ने नौकरी की उम्मीद छोड़ दी। उन्होंने युवाओं से आगामी विधानसभा चुनावों में इस मुद्दे पर सरकार को कड़ा जवाब देने का आह्वान किया। भाजपा से निष्कासित हरक सिंह रावत को लेकर उत्तराखंड के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा कि अगर वह (हरक सिंह) कांग्रेस पार्टी छोड़ने की अपनी गलती स्वीकार करेंगे, तो हम उनका स्वागत करने के लिए तैयार हैं। वहीं इस पर हरक सिंह ने कहा कि मेरी आज सुबह बातचीत हुई है वे (हरीश रावत) आगे बताएंगे कि क्या होगा।
उन्होंने कहा कि वे मेरे बड़े भाई हैं, मैं अपने बड़े भाई से 100 बार भी माफी मांग सकता हूं। कांग्रेस पार्टी का अपना निर्णय है। 2016 में परिस्थितियां अलग थीं। वहीं दूसरी तरफ पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को अपनी तरफ से सीएम कैंडिडेट की घोषणा कर दी है। बता दें कि पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए AAP की तरफ से भगवंत मान सीएम पद का चेहरा होंगे। गौरतलब है कि आगामी 20 फरवरी को पंजाब में विधानसभा चुनाव होना है। बता दें कि चुनाव आयोग ने पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की तारीख में बदलाव किया है। पंजाब की सभी 117 सीटों पर अब 20 फरवरी को मतदान होंगे। इसके पहले, पंजाब में 14 फरवरी को मतदान होना था।

Related Posts

प्रचंड जीत के बीच कुछ सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की जमानत जब्त, पूर्वांचल में लगा है तगड़ा झटका
  • TN15TN15
  • March 14, 2022

द न्यूज 15 लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सहारा मीडिया का नोएडा ऑफिस कुर्क होगा !

  • By TN15
  • March 11, 2026
सहारा मीडिया का नोएडा ऑफिस कुर्क होगा !

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख तय!

  • By TN15
  • March 11, 2026
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख तय!

आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? 26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले सपा मुखिया 

  • By TN15
  • March 11, 2026
आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? 26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले सपा मुखिया 

गंगेश्वर रसोई गैस की क़ीमतों में बेतहासा वृद्धि किए जाने की माकपा ने की कड़ी आलोचना : गंगेश्वर दत्त शर्मा

  • By TN15
  • March 10, 2026
गंगेश्वर रसोई गैस की क़ीमतों में बेतहासा वृद्धि किए जाने की माकपा ने की कड़ी आलोचना : गंगेश्वर दत्त शर्मा

Sahara : निष्ठा और लगन की एक पहचान बनकर आए हैं ?

  • By TN15
  • March 10, 2026
Sahara : निष्ठा और लगन की एक पहचान बनकर आए हैं ?

किसान संघर्ष समिति की बैठक में अमेरिका इजरायल की निंदा !

  • By TN15
  • March 10, 2026
किसान संघर्ष समिति की बैठक में अमेरिका इजरायल की निंदा !