पुरानी रंजिश या शराब का झगड़ा?

-मासूम बालक जिंदगी से जंग में
-गोलीकांड से सहमा दलसिंहसराय

दलसिंहसराय (नगर), संवाददाता:

शहर के मनोहर टोला में मंगलवार की रात उस समय अफरातफरी मच गई जब पुरानी रंजिश या शराब कारोबार को लेकर हुए विवाद में अंधाधुंध गोलीबारी की गई। इस गोलीकांड में एक महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें 12 वर्षीय बालक बाल किसन और 24 वर्षीय युवक सौरभ सुमन उर्फ सम्राट की हालत नाजुक बनी हुई है।

घटना के बाद पुलिस ने मौके से चार खोखा, एक पिलेट और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। दो आरोपी—गोलू पासवान और मिथुन पासवान—घटना के बाद से फरार हैं, जबकि पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है। घटनास्थल की छानबीन के लिए फॉरेंसिक और डीआईयू की टीम ने बुधवार को मौके से कई अहम सबूत जुटाए।

बालक के इलाज के लिए मां ललिता पहुंची लोगों के दरवाज़े:

गोलीबारी में घायल ई-रिक्शा चालक सुशांत पासवान का पुत्र बाल किसन जिंदगी की जंग लड़ रहा है। इलाज के लिए पैसे नहीं होने के कारण उसकी मां ललिता देवी मोहल्ले में चंदा और भिक्षाटन कर रही हैं। सोशल मीडिया पर भी मासूम के लिए क्राउड फंडिंग की जा रही है।

शराब का कारोबार बना वजह या पुरानी अदावत? पुलिस हर एंगल पर कर रही जांच:

डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी गोलू और मिथुन पासवान, ब्रह्मदेव पासवान के पुत्र हैं और उनका सौरभ सुमन उर्फ सम्राट के मामा पप्पू पासवान से पहले से विवाद चला आ रहा था। वहीं, स्थानीय लोगों का दावा है कि गोलीबारी की वजह शराब कारोबार से जुड़ी रंजिश है। घटना से कुछ देर पहले डायल 122 की टीम भी मौके पर पहुंची थी, लेकिन वह बिना ठोस जानकारी के लौट गई।

एसपी ने लिया घटनास्थल का जायजा:

समस्तीपुर एसपी अशोक मिश्रा ने बुधवार को घटनास्थल का मुआयना किया और आरोपियों के घर जाकर छानबीन की। उन्होंने कहा कि प्राथमिक जांच में आपसी रंजिश की बात सामने आई है, लेकिन शराब के एंगल को भी खारिज नहीं किया जा सकता। हर पहलू पर जांच की जा रही है।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी