ओ माई गॉड! एक गधे के लिए पूरा गांव गरम

 ग्रिड में घुस कर काट डाली पूरे इलाके की बिजली

 बक्सर। बिहार के बक्सर जिले के केसठ प्रखंड में कथित तौर पर करंट लगने से गधे की मौत पर हंगामा करने और क्षेत्र में तीन घंटे से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति बाधित करने के आरोप में 65 ग्रामीणों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना 11 सितंबर को हुई थी। बक्सर के पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने शुक्रवार को संवाददाताओं से बात करते हुए बताया, ‘घटना के तुरंत बाद, इलाके के चकौदा पावर ग्रिड स्टेशन के बाहर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हुए और मुआवजे की मांग करने लगे। कुछ ग्रामीण पावर ग्रिड कार्यालय में घुस गए और इलाके की बिजली आपूर्ति बंद कर दी।’
अधिकारी ने बताया कि बाद में राज्य बिजली विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ग्रामीणों के खिलाफ बिजली आपूर्ति बाधित करने और सरकारी कर्मचारियों के काम में बाधा उत्पन्न करने की शिकायत दर्ज कराई। राज्य बिजली विभाग के संबंधित एसडीओ की शिकायत के आधार पर पुलिस ने 65 ग्रामीणों के खिलाफ तीन घंटे तक इलाके में बिजली आपूर्ति बाधित करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है।
स्थानीय पुलिस अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद तीन घंटे से बाधित बिजली की आपूर्ति बहाल की जा सकी। ग्रामीणों ने इस मुद्दे पर 13 सितंबर को बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई थी। पुलिस द्वारा मामले की आगे जांच की जा रही है।

  • Related Posts

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading
    बिहार में जबरदस्त बारिश, हाई अलर्ट के बाद मुख्य सचिव ने बुलाई इमरजेंसी बैठक

    नेपाल के तराई क्षेत्र और गंडक नदी के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    वोटों का हिसाब ..

    वोटों का हिसाब ..

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया 

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया