आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करें अधिकारी व कर्मचारी : विधायक जगमोहन आनंद

पात्र व्यक्ति को मिले सरकारी योजनाओं का लाभ

करनाल, (विसु)। विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि अधिकारी व कर्मचारी आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करें। पात्र व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ मिले। उसे योजनाओं का लाभ लेने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़े। अधिकारी जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करें।

विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा नगर निगम कार्यालय और लघु सचिवालय के सभागार में समाधान शिविरों का आयोजन सुबह 10 बजे से 12 बजे तक किया जा रहा है। कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या को लेकर सीधे वहां शिकायत दे सकता है और सभी विभागों के अधिकारी वहां मौजूद रहते हैं। उन्होंने कहा कि आमजन सेक्टर-13 स्थित उनके कैंप कार्यालय पर भी अपनी शिकायतों को लेकर आ सकते हैं। उन्होंने अपील की है कि जो भी व्यक्ति अपनी शिकायत लेकर आएं, वह लिखित शिकायत को ही दे।

उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में निरंतर विकास कार्य किए जा रहे हैं। करनाल वासियों को आए दिन किसी न किसी विकास परियोजना की सौगात मिलती रहती है। करनाल की जनता से जुड़ी मांगों को वे हरियाणा विधानसभा में उठाते रहेंगे।

  • Related Posts

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्किल 3 मे व्याप्त…

    Continue reading
    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    कॉकरोच जनता पार्टी नेता सौरव दास और आशुतोष…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?