बिहार में अब पड़ेगी हाड़ कंपा देने वाली ठंड, सर्दी के तेवर हुए तीखे

 14 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

 पटना। बिहार में ठंडी हवाओं के कारण लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. मौसम विभाग के अनुसार इस बार सर्दी कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ सकती है. दिसंबर मध्य से जनवरी तक बिहार में कड़ाके की ठंड पड़ेगी. आने वाले दिनों में पहाड़ों से आने वाली हवाओं के कारण तापमान में और गिरावट आने की संभावना है.
रविवार को किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, कटिहार में तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है.पटना सहित बिहार के 16 शहरों के तापमान में गिरावट आई है.सुबह के समय घना कोहरा छाने की संभावना बनी हुई है, जो दृश्यता को प्रभावित कर सकता है। इससे यातायात पर भी असर पड़ सकता है, इसलिए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।राज्य के कई हिस्सों में सुबह और रात के समय घना कोहरा छाया रहता है. विजिबिलिटी कम होने से वाहन चालकों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग के अनुसार बिहार के 14 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है. मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, भागलपुर, मधुबनी में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है.
आने वाले दिनों में राज्य के विभिन्न शहरों में न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है. सूबे में शाम छह से आठ बजे के बीच तापमान पांच से सात डिग्री सेल्सियस गिर जा रहा है. रात दस बजे के बाद तापमान काफी गिर जा रहा है. सुबह आठ बजे तक खासी ठंड रह रही है.
शनिवार की रात तापमान का पारा लुढ़कना शुरु हो गया. चिकित्सक लोगों को मौसम के प्रति सावधान रहने की चेतावनी दे रहे हैं. बिहार में सर्दी का सितम महसूस किया जा रहा है. सुबह-सुबह घरों से निकलने वाले लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आ रहे हैं. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में पारा और गिरना शुरू हो जाएगा. इससे प्रदेश में ठंड बढ़ेगी. साथ ही पश्चिमी हवाओं के जोर से प्रदेश में शीतलहर भी चलेगी.

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

    सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

    किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

    किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

    A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

    A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

    सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!

    सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!