कुख्यात को लगी गोली

 क्राइम सीन रीक्रिएट कराने के दौरान की फायरिंग,  आइसीआईसीआई बैंक कर्मी की गोली मारकर हत्या मामले का पटाक्षेप

मोतिहारी। पुलिस मुठभेड़ में एक कुख्यात अपराधी समीर सिंह को गोली लगी है। जिसकी बैंक लूट, हत्या समेत अन्य संगीन मामलों में पुलिस को तलाश थी। बताया जाता है कि क्राइम सीन रीक्रिएट कराने के दौरान कुख्यात ने पुलिस पर गोली चला दी। दरअसल, डुमरिया घाट पुल के पास बदमाशों ने पिछले दिनों लूटपाट के दौरान
आइसीआईसीआई बैंक के एक कर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस लगातार अपराधियों की तलाश में थी। इस बीच गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने हत्याकांड को अंजाम देने वाले शातिर अपराधी समीर सिंह लूटी गई बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। समीर सिंह को अरेस्ट करने के बाद पुलिस क्राइम सीन रीक्रिएट कराने के लिए उसको अपने साथ ले गई, जहां उसने पुलिस पर ही गोली चला दी। जिसके बाद आत्मरक्षा को लेकर पुलिस ने गोली चला दी, जो समीर के दोनों पैरों में जाकर लगी। गोली लगने के बाद वह घायल होकर जमीन पर गिर गया। घटना के बाद पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पूरे मामले पर एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि इस हत्याकांड में दो अन्य अपराधी भी शामिल थे, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इसके अलावे सीएसपी लूटकांड में भी इनकी संलिप्ता रही है। कुख्यात समीर के ऊपर दर्जन भर आपराधिक मामले हैं।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश