शिकायतों को गंभीरता से न लेना पड़ा डीआरएम को महंगा, हुआ स्थानांतरण

अनुज कुमार शर्मा 

नजीबाबाद। रेलवे स्टेशन नजीबाबाद में बीते कुछ समय से लगातार शिकायतें हो रही थी, लेकिन रेलवे विभाग शिकायतों को गंभीरतापूर्वक नहीं ले रहा था जिस पर रेल मंत्रालय ने संज्ञान लेते हुए डीआरएम राजकुमार का स्थानांतरण कर दिया।
गुरुवार को डीआरएम राजकुमार का नजीबाबाद रेलवे स्टेशन का दौरा निर्धारित था और डीआरएम मुरादाबाद से नजीबाबाद होकर गुजरे लेकिन नजीबाबाद रेलवे स्टेशन पर नहीं रुके।
बताते चलें कि पिछले कुछ दिनों से नजीबाबाद रेलवे स्टेशन यात्रियों की परेशानी को देखते हुए लगातार शिकायतें हो रही थी लेकिन रेलवे विभाग शिकायतों का समाधान करने में असमर्थ दिखाई दिया। और शिकायतों का कोई समाधान नहीं हुआ। रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन टिकट काउंटर पर यात्रियों का जमावड़ा लगा रहता है। जिसकी शिकायत भाजपा नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता रितेश सैन ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव नॉर्दर्न रेलवे मुख्यालय और डीआरएम मुरादाबाद को कई बार शिकायत दर्ज करा चुके हैं लेकिन समस्या जस की तस बनीं हुई है। और शिकायतों को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है। रेलवे विभाग में इस प्रकार की लापरवाही से क्षेत्र के लोगों में सरकार के विरुद्ध गलत संदेश जा सकता है रेलवे विभाग सरकार को लगातार बदनाम करने का प्रयास कर रहा है। और जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए कार्य नहीं कर रहा है। ऐसा लगता है रेलवे प्रशासन लगातार सरकार की नितियों के विरुद्ध कार्य करने में लगे हुए हैं। रेलवे बोर्ड ने कार्यवाही करते हुए डीआरएम राजकुमार का स्थानांतरण कर दिया। अब देखने वाली बात है की रेलवे बोर्ड नए डीआरएम से नजीबाबाद की समस्या का समाधान करता है यह समस्या जस की तस बनी रहेगी।

  • Related Posts

    लखनऊ एयरपोर्ट पर पहली बार में लैंड नहीं कर पाया एयर इंडिया का विमान, राहुल गांधी भी सवार

    लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर दिल्ली से आ…

    Continue reading
    किसान संघर्ष समिति की मासिक बैठक संपन्न

    रीवा । किसान संघर्ष समिति की मासिक बैठक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूजीसी एक्ट खिलाफ चल रहे सवर्ण समाज के आंदोलन के यूपी में तेज होने पर दिखेगा योगी का असली चेहरा!

    यूजीसी एक्ट खिलाफ चल रहे सवर्ण समाज के आंदोलन के यूपी में तेज होने पर दिखेगा योगी का असली चेहरा!

    तो मायावती का साथ छोड़ अखिलेश का दामन थाम लेंगे आकाश ?

    तो मायावती का साथ छोड़ अखिलेश का दामन थाम लेंगे आकाश ?

    BRICS में शामिल होने आ रहे शी जिनपिंग! भारत को चीन से क्या मिलेगा 

    BRICS में शामिल होने आ रहे शी जिनपिंग! भारत को चीन से क्या मिलेगा 

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!