गया नहीं, “गयाजी” कहिए

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में कैबिनेट ने एक प्रस्ताव पारित करके निर्णय लिया कि गया को अब से गयाजी कहा जाएगा. यह निर्णय जनमानस को प्रदर्शित करने वाला है.

सनातन परंपरा को मानने वाले जब भी गया का नाम लेते हैं तो उसे बहुत सम्मान के साथ नाम लेते हैं और गयाजी ही कहते हैं. इसके पीछे धार्मिक परंपरा, धार्मिक अनुष्ठान और परंपरा है. सनातन परंपरा को मानने वाले मृत्यु को प्राप्त कर चुके पूर्वजों के मोक्ष के लिए यहां पिंड दान करने आते हैं. पूरे विश्व में सनातन को मानने वाले, चाहे जहां भी रहते हों, पूर्वजों का पिंड दान के लिए उन्हें गयाजी आना ही होता है.

बिहार सरकार ने आधिकारिक रूप से यह फैसला लेकर सनातन परंपरा को सम्मान देने का काम किया है. इसे बहुधा पहले हो जाना चाहिए था. चलो देर से सही, लेकिन यह एक अच्छा काम हुआ है. हालांकि किसी शहर को सम्मान देने का आधिकारिक निर्णय देने का ये कोई पहली घटना नहीं है.

पटना जिले में सिख धर्म के दसवें गुरु गोविंद सिंह की जन्मस्थली है, उस स्थान को सम्मान देने के लिए पटना साहिब कहा जाता है. पंजाब के रूपनगर जिले में एक शहर है आनंदपुर, यहां गुरु तेगबहादुर और गुरु गोविंद सिंह रहते थे. गुरु गोविंद सिंह ने यहां खालसा पंथ की स्थापना की थी. इस शहर को सम्मान के साथ आनंदपुर साहिब बुलाते हैं.

महाकुंभ प्रयाग शहर में लगता है, इस शहर को सनातन को मानने वाले तीर्थराज प्रयाग कहते हैं. आधिकारिक रूप से उस शहर को प्रयागराज कहा जाता है. यानि धार्मिक दृष्टिकोण से शहर को सम्मान के साथ बुलाने की परंपरा नई नहीं है. इस कड़ी में बिहार का एक शहर गया को भी शामिल कर लिया गया है. यह स्वागतयोग्य कदम है.

– दीपक राजा

  • Related Posts

    बनारसे डॉट कॉम : जहाँ साड़ी में बसती है बनारस की आत्मा-एक वेबसाइट, एक विरासत
    • TN15TN15
    • January 29, 2026

    उषा शुक्ला  बनारसे डॉट कॉम : जहां बनारस…

    Continue reading
    मकर संक्रांति के अवसर पर ग्रामीण प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित
    • TN15TN15
    • January 15, 2026

    मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित डॉक्टर संदीप पाण्डेय ने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बड़ा एक्शन: कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन के दौरान हिंसा में शामिल लोगों के रद्द हो सकते हैं पासपोर्ट

    • By TN15
    • July 23, 2026
    बड़ा एक्शन: कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन के दौरान हिंसा में शामिल लोगों के रद्द हो सकते हैं पासपोर्ट

    मुजफ्फरनगर : टीचर ने लगाया बैग से 10 रुपये चुराने का आरोप, आहत छात्रा ने कर ली आत्महत्या

    • By TN15
    • July 23, 2026
    मुजफ्फरनगर : टीचर ने लगाया बैग से 10 रुपये चुराने का आरोप, आहत छात्रा ने कर ली आत्महत्या

    ‘अगर दम है तो…’, CJP आंदोलन को लेकर राहुल गांधी समेत विपक्ष पर भड़के CM देवेंद्र फडणवीस

    • By TN15
    • July 23, 2026
    ‘अगर दम है तो…’, CJP आंदोलन को लेकर राहुल गांधी समेत विपक्ष पर भड़के CM देवेंद्र फडणवीस

    CJP Protest LIVE: सरकार से बातचीत के ऑफर की जगह को सीजेपी ने ठुकराया, अब कल देशव्यापी आंदोलन का ऐलान

    • By TN15
    • July 23, 2026
    CJP Protest LIVE: सरकार से बातचीत के ऑफर की जगह को सीजेपी ने ठुकराया, अब कल देशव्यापी आंदोलन का ऐलान

    प्रदर्शनकारियों पर NSA के ‘आदेश’ को लेकर कांग्रेस नेता की पोस्ट से बवाल, अब दिल्ली पुलिस ने दी ये सफाई

    • By TN15
    • July 23, 2026
    प्रदर्शनकारियों पर NSA के ‘आदेश’ को लेकर कांग्रेस नेता की पोस्ट से बवाल, अब दिल्ली पुलिस ने दी ये सफाई

    VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल

    • By TN15
    • July 23, 2026
    VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल