Noida News : गुंडो के हमले से घायल सीटू नेता गंगेश्वर दत्त शर्मा के आवास पहुंची वृंदा करात डीएम व पुलिस कमिश्नर से मुलाकात कर श्रमिकों को किया सम्बोधित

नोएडा। मैसर्स- मानिताऊ इक्यूपमेंट इण्डिया प्रा०लि०, प्लाट नं०-22 उधोग विहार, ग्रेटर नोएडा कम्पनी प्रबंधकों व ठेकेदार/ गुंडो के हमले से घायल सीटू गौतम बुध नगर जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा का हाल-चाल जानने के लिए भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी की पोलिट ब्यूरो सदस्या पूर्व सांसद कामरेड वृंदा करात आज उनके आवास गांव बरौला सेक्टर- 49, नोएडा पहुंची घटना और उनके स्वास्थ्य की जानकारी करने के बाद वें पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह व जिलाधिकारी श्री मनीष वर्मा से मुलाकात किया और उनसे घटना के समय तमाशबीन की भूमिका निभाने वाले पुलिस अधिकारी/ कर्मचारियों को तुरंत सस्पेंड करने और दोषियों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग किया! जिस पर जिलाधिकारी/ पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने शीघ्र जांच पूरी कर कार्रवाई करने का उन्हें आश्वासन दिया!

उसके बाद वे रात दिन कंपनी पर धरना दे रहे कर्मचारियों की बीच पहुंची और उनसे बातचीत करने के बाद उन्होंने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस की मौजूदगी में कंपनी/ ठेकेदार व गुन्डों के द्वारा किए गए हमले की उन्होंने कड़ी निंदा किया और कहा कि यह हमला गंगेश्वर दत्त शर्मा के ऊपर नहीं है यह हमला मजदूर वर्ग के ऊपर है क्योंकि गंगेश्वर दत्त शर्मा पूरी मजबूती के साथ मजदूरों के हक अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं और मजदूरों की हक अधिकारों की लड़ाई में हम और हमारी पार्टी सीपीआई एम मजदूरों के साथ खड़ी है और इस कार्यतापूर्ण घटना पर प्रदेश सरकार से भी वें बातचीत करेंगी और यदि उचित कार्रवाई नहीं होगी तो इस सवाल पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा कामरेड वृंदा करात के साथ माकपा दिल्ली एनसीआर राज्य सचिव कामरेड के एम तिवारी, जिला सचिव व किसान सभा जिला अध्यक्ष डॉ रुपेश वर्मा, सीटू नेता लता सिंह, रामसागर, मुकेश कुमार राघव, पूनम देवी, जनवादी महिला समिति के नेता गुड़िया देवी, रेखा चौहान सहित दर्जनों माकपा/ सीटू कार्यकर्ता उनके साथ रहे।कम्पनी के गेट पर कर्मचारियों का रात दिन का धरना जारी है।

  • Related Posts

    माकपा की 24 मार्च को रामलीला मैदान में जन आक्रोश रैली, तैयारियों को लेकर नोएडा में बैठक
    • TN15TN15
    • March 6, 2026

    नोएडा । केंद्र की भाजपा सरकार की मजदूर,…

    Continue reading
    किसान सभा के नेताओं की रिहाई पर पुलिस उपायुक्त को ज्ञापन, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
    • TN15TN15
    • March 2, 2026

    किसान सभा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ग्रेटर नोएडा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

    क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

    • By TN15
    • March 7, 2026
    क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    • By TN15
    • March 7, 2026
     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    • By TN15
    • March 6, 2026
    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

    • By TN15
    • March 6, 2026
    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?