Noida News : विटामिन ए सम्पूर्ण कार्यक्रम कल से, नौ माह से पांच वर्ष तक के बच्चों को दी जाएगी विटामिन – ए की खुराक

नोएडा जनपद में विटामिन ए सम्पूरण कार्यक्रम 28 दिसम्बर से शुरू हो रहा है। विटामिन – ए की खुराक ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस व शहरी स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर हर सोमवारबुधवार और शनिवार को चलने वाले नियमित टीकाकरण सत्रों के दौरान दी जाएगी। यह कार्यक्रम 26 जनवरी, 2023 तक चलेगा और नौ माह से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को विटामिन-ए की खुराक दी जाएगी।

उप जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. ओबेद ने बताया – विटामिन – ए की कमी से बच्चों में रतौंधी (अंधापन) होने का खतरा रहता है। आंखों की रोशनीशरीर के विकास और मजबूत रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए विटामिन- ए आवश्यक पोषक तत्व है। भोजन से आयरन के अवशोषण के लिए भी यह बहुत जरूरी है। उन्होंने बताया – आंखों में जलनहड्डियां कमजोर होनाअधिक थकानत्वचा रूखी होना और वजन घटना शरीर में विटामिन- ए की कमी के लक्षण हो सकते हैं। अधिक समय तक विटामिन- ए की कमी से आंखों में रतौंधीआंख के सफेद हिस्से में धब्बे और कार्निया सूखने की समस्या हो सकती है। 

उन्होंने बताया-बच्चों को विटामिन -ए की कितनी खुराक दी जानी हैइसके लिए प्रशिक्षण दिया गया है। इस अभियान में एएनएमआशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मुख्य भूमिका रहेगी।  इस दौरान विटामिन – ए की खुराक देने के साथ ही बच्चों को जीवन रक्षक टीके भी दिए जाएंगे।

जिला वैक्सीन भंडार प्रबंधक अखिलेश कुमार ने बताया- विटामिन ए सम्पूरण कार्यक्रम की सभी तैयारी पूरी हैं। जनपद में करीब 3.96 लाख बच्चों को विटामिन ए की खुराक दी जाएगी। सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर जरूरत के मुताबिक खुराक उपलब्ध करा दी गयी है। अगले एक माह तक माइक्रो प्लान के अनुसार छाया वीएचएनडी व यूएचएनडी सत्रों के माध्यम से नौ  माह से पांच वर्ष तक के बच्चों को नियमानुसार विटामिन ए से आच्छादित किया जाएगा।

डा. ओबेद ने बताया-नौ माह से 12 माह तक के बच्चों को नियमित टीकाकरण सत्र के दौरान एमआर के प्रथम टीके के साथ आधा चम्मच (एक एमएल)16 से 24 महीने के बच्चों को एमआर के दूसरे टीके साथ एक पूरा चम्मच (दो एमएल)दो वर्ष से पांच वर्ष तक के बच्चों को छह-छह माह के अंतराल पर विटामिन ए सम्पूरण कार्यक्रम के दौरान पूरा चम्मच (दो एमएल) विटामिन ए का घोल पिलाया जाएगा।

  • Related Posts

    वॉशरूम में दो बार बेहोश हुए पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, दिल्ली AIIMS में कराया गया भर्ती !
    • TN15TN15
    • January 12, 2026

    नई दिल्ली। पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को पिछले…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का ‘एग्जिट प्लान’

    • By TN15
    • March 17, 2026
    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का ‘एग्जिट प्लान’

    पाकिस्तान ने काबुल में 400 निर्दोष लोगों को एयर स्ट्राइक में मारा, गुस्से में भारत, बोला- ‘बर्दाश्त नहीं…’

    • By TN15
    • March 17, 2026
    पाकिस्तान ने काबुल में 400 निर्दोष लोगों को एयर स्ट्राइक में मारा, गुस्से में भारत, बोला- ‘बर्दाश्त नहीं…’

    हरियाणा : राज्यसभा चुनाव रिजल्ट के बाद कांग्रेस में कलह! कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

    • By TN15
    • March 17, 2026
    हरियाणा : राज्यसभा चुनाव रिजल्ट के बाद कांग्रेस में कलह! कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

    मुकेश सूर्यान को मिली असम चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी!

    • By TN15
    • March 17, 2026
    मुकेश सूर्यान को मिली असम चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी!

    टीएमसी ने उतारे 291 उम्मीदवार, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी ममता बनर्जी, इस पार्टी के लिए छोड़ी 3 सीट

    • By TN15
    • March 17, 2026
    टीएमसी ने उतारे 291 उम्मीदवार, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी ममता बनर्जी, इस पार्टी के लिए छोड़ी 3 सीट

    वाराणसी में गंगा की लहरों पर ‘नॉनवेज इफ्तारी’! कूड़ा नदी में फेंका, वीडियो बनाने वाले तहसीम सहित 14 गिरफ्तार

    • By TN15
    • March 17, 2026
    वाराणसी में गंगा की लहरों पर ‘नॉनवेज इफ्तारी’! कूड़ा नदी में फेंका, वीडियो बनाने वाले तहसीम सहित 14 गिरफ्तार